विज्ञापन

पाकिस्तान की टीम से कट गया बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का पत्ता? विश्वस्त सूत्रों से जानकारी आई बाहर

भारत के खिलाफ कोलंबो में नाकाम रहने के बाद बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी की नामीबिया के खिलाफ मुकाबले से छुट्टी हो सकती है. जिसकी जानकारी पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के विश्वस्त सूत्रों से निकलकर सामने आ रही है.

पाकिस्तान की टीम से कट गया बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का पत्ता? विश्वस्त सूत्रों से जानकारी आई बाहर
Babar Azam And Shaheen Shah Afridi
  • PCB प्रमुख मोहसिन नकवी भारत के खिलाफ हार से बेहद नाराज हैं और उन्होंने टीम मैनेजर से चर्चा की है
  • बाबर आजम और शाहीन अफरीदी के प्रदर्शन से पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमी निराश हुए हैं
  • शाहीन शाह अफरीदी ने गेंदबाजी में महंगे ओवर डाले, जिससे मैच जल्दी ही पाकिस्तान के नियंत्रण से बाहर हो गया था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

क्रिकेट के गलियारों से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. भारत के खिलाफ कोलंबो में नाकाम रहने के बाद बाबर आजम (Babar Azam) और शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) की नामीबिया के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले से छुट्टी हो सकती है. जिसकी जानकारी पाकिस्तानी टीम प्रबंधन के विश्वस्त सूत्रों से निकलकर सामने आ रही है. सूत्रों का कहना है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के प्रमुख मोहसिन नकवी काफी नाराज हैं. उन्होंने टीम के मैनेजर नावेद अकरम चीमा से भी इस पूरे मसले पर बातचीत की है. सूत्र ने कहा, 'पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खत्म होने से पहले ही उठकर चले गए. क्योंकि तबतक पाकिस्तान की हार तय हो चुकी थी.'

सख्त हुए पीसीबी अध्यक्ष

बताया जा रहा है कि मोहसिन नकवी ने एक वरिष्ठ अधिकारी के जरिए टीम मैनेजर को संदेश भिजवाया है. जहां बोला गया है कि खिलाड़ियों की तरफ से इस तरह का प्रदर्शन स्वीकार्य नहीं है. 

बाबर और शाहीन ने भारत के खिलाफ पाक क्रिकेट प्रेमियों को किया निराश 

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला बीते रविवार (15 फरवरी) को भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में खेला गया था. जहां पाक क्रिकेट प्रेमियों को बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी से काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे नहीं उतर पाए. 

गेंदबाजी के दौरान पहले शाहीन शाह अफरीदी ने अपने दो ओवरों के स्पेल में 15.50 की इकॉनमी से 31 रन खर्च कर डाले. इस दौरान जरूर उन्हें एक सफलता हाथ लगी. मगर वह काफी महंगे साबित हुए. जिससे मैच शुरुआती ओवरों में ही टीम के नियंत्रण से बाहर निकल गया. 

वहीं जब बल्लेबाजी की बारी आई तो शुरुआती झटकों के बाद बाबर से टीम को एक ठोस पारी की दरकार थी. मगर एक लंबा अनुभव होने के बावजूद वह जल्दी पवेलियन लौट गए. जिससे टीम 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 18 ओवरों में 114 रनों पर ही सिमट गई. 

शाहीन शाह अफरीदी (नाबाद 23) ने बल्लेबाजी में जरूर हाथ दिखाए. मगर टीम को बल्ले से पहले उनसे गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद रहती है. जहां वह लगातार लोगों को निराश कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- मॉर्गन-बटलर नहीं, इंग्लैंड की तरफ से T20 World Cup में इस बड़े रिकॉर्ड के लिए अब दुनिया विल जैक्स को रखेगी याद
 


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com