विज्ञापन

बाबर आजम ने बतौर कप्तान पूरे किए 7 हजार रन, मिस्बाह नंबर-1, इमरान से लेकर वसीम अकरम तक, देखें टॉप-10 में कौन

बर्मिंघम में हो रहे सीरीज के आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में बाबर के बल्ले से अर्धशतक आया. यह इंग्लैंड में 18 टेस्ट पारियों में उनका 8वां पचास से अधिक का स्कोर है.

बाबर आजम ने बतौर कप्तान पूरे किए 7 हजार रन, मिस्बाह नंबर-1, इमरान से लेकर वसीम अकरम तक, देखें टॉप-10 में कौन
बाबर आजम के बतौर कप्तान पूरे किए 7 हजार रन

इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान आखिरकार अपनी लाज बचाने में सफल हुई है. सीरीज के आखिरी टेस्ट की आखिरी पारी में पाकिस्तान ने 200 का आंकड़ा पार किया.  इस दौरे पर पहली बार ऐसा हुआ जब मेहमान टीम किसी पारी में 200 से अधिक रन बना पाई है. शान मसूद ने पहले तीसरे विकेट के लिए अजान अवैस के साथ शतकीय साझेदारी की फिर बाबर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रन जोड़े. इन दोनों साझेदारी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट में कम से कम पारी की हार को टाल दिया. हालांकि, शान मसूद शतक से चूक गए और 95 रन बनाकर आउट हुए. जबकि बाबर आजम ने 76 रन बनाए. बाबर ने अपनी इस पारी के दौरान कई मेगा रिकॉर्ड लिस्ट में जगह बनाई. 

बाबर ने इस पारी के दौरान बतौर कप्तान टेस्ट में अपने 2 हजार रन पूरे किए. वह ऐसा करने वाले पांचवें कप्तान हैं. उनसे पहले मिस्बाह-उल-हक (4,214), इमरान खान (2,408), इंजमाम-उल-हक (2,397) और जावेद मियांदाद (2,354) ने ऐसा किया है. 31 साल 331 दिन की उम्र में, बाबर इन पांचों में सबसे युवा हैं और 43 पारियों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज़ खिलाड़ी हैं – उनसे आगे सिर्फ़ इंजमाम (40) और मियांदाद (42) हैं.

इसके साथ ही बाबर ने बतौर पाकिस्तानी कप्तान 7 हजार अंतरराष्ट्रीय रन भी पूरे किए हैं. उनसे आगे केवल मिस्बाह हैं, जिन्होंने 151 मैचों की 189 पारियों में 48.31 की औसत से 7392 रन बनाए हैं. बात अगर बतौर कप्तान पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले खिलाड़ियों की करें तो इसमें वसीम अकरम से लेकर शोएब अख्तर तक हैं. 

बाबर ने अभी तक 152 मैचों की 163 पारियों में 47.17 की औसत से 7029 रन बनाए हैं. उनके बल्ले से 15 शतक और 54 अर्द्धशतक भी आए हैं. जबकि इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर इमरान खान है. इमरान ने 187 मैचों में 5655 रन बनाए थे. लिस्ट में चौथे पायदान पर इंजमाम-उल-हक हैं, जिनके नाम 5179 रन है. वहीं पांचवें पायदान पर जावेद मियांदाद हैं. मियांदाद ने 96 मैचों में पाकिस्तान की कप्तानी की और 4240 रन बनाए.

पाकिस्तान के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान
कप्तान का नाममैचरनऔसत
मिस्बाह उल हक151739248.31
बाबर आजम152702947.17
इमरान खान187565540.68
इंजमाम उल हक119517947.51
जावेद मियांदाद96424045.1
वसीम अकरम134223519.77
शोएब मलिक64196737.11
सलीम मलिक46189644.09
सरफराज अहमद100189328.68
अजहर अली40167237.15

मैच की बात करें तो, इंग्लैंड ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया और पाकिस्तान को सिर्फ 133 रनों पर समेट दिया.सऊद शकील (43) और मोहम्मद अब्बास (21) ही 20 रनों का आंकड़ा पार कर पाए. जोश टोंग (4/42), ओली रॉबिन्सन (3/15) और जोफ्रा आर्चर (3/25) ने अपनी घातक तेज गेंदबाज़ी से पाकिस्तान की बल्लेबाजी को  तहस-नहस कर दिया. 

अपनी पहली पारी में इंग्लैंड ने एमिलियो गे (60), हैरी ब्रूक (75), डैन लॉरेंस (65) और जेमी स्मिथ (69) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 453 रन बनाए और 320 रनों की बढ़त हासिल की. ​​रज़ाउल्लाह (4/148) ने अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लिए. 

पाकिस्तान ने दूसरी पारी में बेहतर खेल दिखाया और लंच के समय उनका स्कोर 3 विकेट पर 184 रन था, जिससे वे 136 रन पीछे थे. अज़ान (84 गेंदों में 59 रन, 10 चौकों के साथ) ने शानदार अर्धशतक लगाया, जबकि पहले सेशन के आखिर में शान मसूद (83*) और बाबर आज़म (26*) नाबाद थे. इस सेशन के बाद, शान (148 गेंदों में 95 रन, 12 चौकों के साथ) शतक बनाने से चूक गए और चाय के समय पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 297 रन था. वे बढ़त हासिल करने के करीब थे. 

यह भी पढ़ें:  चार घंटे तक की पूछताछ, पाकिस्तान के इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान पर बड़ा एक्शन, फोन भी जब्त

यह भी पढ़ें:  लंदन में विराट कोहली का हुआ सम्मान, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने क्रिकेटर की जमकर की तारीफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Babar Azam, Cricket, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com