विज्ञापन

PAK vs BAN: बाबर का पाकिस्तान की टीम से कट गया पत्ता, 6 नए खिलाड़ियों को बांग्लादेश दौरे के लिए मिला मौका

बांग्लादेश दौरे के लिए बाबर आजम को पाकिस्तान की टीम में शामिल नहीं गया है. बोर्ड ने छह नए खिलाड़ियों को पर भरोसा जताया है.

PAK vs BAN: बाबर का पाकिस्तान की टीम से कट गया पत्ता, 6 नए खिलाड़ियों को बांग्लादेश दौरे के लिए मिला मौका
Babar Azam

Pakistan ODI Squad: पाकिस्तान की टीम को जल्द ही बांग्लादेश का दौरा करना है. जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. आगामी सीरीज के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान भी कर दिया है. जहां से कई बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब है. चयनकर्ताओं ने आगामी दौरे के लिए युवा खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा जताया है. यहीं वजह है कि टीम में छह नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है. ये खिलाड़ी माज सदाकत, शमील हुसैन, गाजी घोरी, साद मसूद और अब्दुल समद हैं. साहिबाजादा फरहान को भी वनडे सीरीज के लिए टीम में चुना गया है. वह टी20 टीम के नियमित सदस्य हैं. मगर वनडे फॉर्मेट में पहली बार मौका मिला है. 

बाबर आजम, सईम अयूब और मोहम्मद नवाज की हो गई छुट्टी

बाबर आजम, सईम अयूब और मोहम्मद नवाज जैसे बड़े खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई है. इन तीनों खिलाड़ियों को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रीन टीम में शामिल किया गया था. जहां यह उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाए थे. विपक्षी टीमों के खिलाफ ये हमेशा जुझते हुए ही नजर आए थे. 

Latest and Breaking News on NDTV

 11 मार्च से शुरु हो रहा सीरीज 

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 11 मार्च से हो रहा है. पहला वनडे जहां 11 मार्च को खेला जाएगा. वहीं दूसरा और तीसरा वनडे क्रमशः 13 और 15 मार्च को खेले जाएंगे. टूर्नामेंट के सारे मैच ढाका स्थित शेरे बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होंगे. 

बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम

शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन. 

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Semi Final: अभिषेक शर्मा सेमी फाइनल में खेलेंगे या नहीं? मोर्ने मोर्कल ने दिया जवाब

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com