Babar Azam, Bangladesh vs Pakistan: मौजूदा समय में पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश के दौरे पर है. जहां दोनों टीमों के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज जारी है. जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 मई से सिलहट में खेला जा रहा है. जहां पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम (Babar Azam) ने पहली पारी में 50 प्लस की पारी खेलते हुए एक विशेष उपलब्धि हासिल कर ली है. वह पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले आठवें बल्लेबाज बन गए हैं. सिलहट टेस्ट से पहले वह असद शफीक (Asad Shafiq) के साथ संयुक्त रूप से आठवें पायदान पर काबिज थे. मगर उन्होंने शफीक को अब पीछे छोड़ दिया है.
इंजमाम-उल-हक का पहले पायदान पर है कब्जा
पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक बार 50 प्लस की पारी खेलने का रिकॉर्ड पूर्व कप्तान इंजमाम-उल-हक के नाम दर्ज है. जिन्होंने ग्रीन टीम के लिए 1992 से 2007 के बीच कुल 119 टेस्ट मुकाबलों में हिस्सा लिया. इस बीच वह 198 पारियों में 71 बार 50 प्लस का स्कोर बनाने में कामयाब रहे.
पाकिस्तान की तरफ से टेस्ट में सर्वाधिक बार 50 प्लस की पारी खेलने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
71 बार - इंजमाम-उल-हक
67 बार - यूनुस खान
66 बार - जावेद मियांदाद
57 बार - मोहम्मद यूसुफ
54 बार - अजहर अली
49 बार - मिस्बाह-उल-हक
44 बार - सलीम मलिक
40 बार - बाबर आजम
39 बार - असद शफीक
36 बार - सईद अनवर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले बैटर
45 फिफ्टी - जो रूट - इंग्लैंड
35 फिफ्टी - मार्नस लाबुशेन - ऑस्ट्रेलिया
34 फिफ्टी - स्टीव स्मिथ - ऑस्ट्रेलिया
28 फिफ्टी - बाबर आजम - पाकिस्तान
27 फिफ्टी - बेन स्टोक्स - इंग्लैंड
68 रन बनाने में कामयाब रहे बाबर
बात करें सिलहट टेस्ट की पहली पारी में बाबर आजम के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने अपनी टीम के लिए चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 84 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 80.95 की स्ट्राइक रेट से 68 रन बनाने में कामयाब है. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से 10 चौके देखने को मिले.
यह भी पढ़ें- क्या क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे वैभव सूर्यवंशी? अबतक IPL 2026 में उड़ा चुके हैं 40 छक्के
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं