विज्ञापन
This Article is From Mar 14, 2020

भारत- दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज को भी किया गया रद्द

भारत- दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को भी रद्द करने का फैसला कर लिया है.कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड ने यह फैसला किया है.

भारत- दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड सीरीज को भी किया गया रद्द
भारत- दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद इस वनडे सीरीज को भी किया गया रद्द
  • ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड वनडे सीरीज को भी किया गया रद्द
  • पहला वनडे मैच खाली स्टेडियम में खेला गया था
  • पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया को मिली थी जीत
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
सिडनी:

Australia Vs New Zealand ODIs: भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज के बाद कोरोना वायरस (coronavirus) के बढ़ते खतरे को देखते हुए ऑस्ट्रेलिया में चल रहे न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज को भी रद्द कर दिया गया है.आपको बता दें कि कोरोना वायरस  का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि पूरे वर्ल्ड में खेले जाने वाले सीरीज को रद्द करने के बारे में फैसला लिया जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के अलावा इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने श्रीलंका दौरा भी रद्द करने का फैसला किया है. वहीं बात करें आईपीएल की तो इस टूर्नामेंट को 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया है. ऐसे में इस पूरे महीने क्रिकेट फैन्स को क्रिकेट देखने नहीं मिलेगी. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया- न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मैच को खाली स्टेडियम में खेला गया था. यहां तक कि रणजी ट्रॉफी फाइनल के पांचवें दिन को भी बिना दर्शकों के बीच खाली स्टेडियम में खेला गया था.

आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के अब तक 81 मामलों की पुष्टि हुई हैं. इनमें से कर्नाटक में 76 वर्षीय एक व्यक्ति और दिल्ली में 69 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई है. ऐसे में अपने-अपने देश के क्रिकेट बोर्ड सावधानी बरतते हुए  क्रिकेट श्रृखला को रद्द कर रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के पहले वनडे की बात की जाए तो मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) और पैट कमिंस (Pat Cummins) की बेहतरीन गेंदबाजी के सामने न्यूजीलैंड सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर आस्ट्रेलिया द्वारा रखे गए 259 रनों के लक्ष्य के सामने सिर्फ 187 रन ही बना सकी और 71 रनों से मैच हार गई. इस मैच के दौरान साथी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाते हुए नजर आए थे और साथ ही अलग तरह से जश्न मनाते हुए दिखाई दिए थे.

वीडियो: आईपीएल के पहले मैच की ट‍िकट ब‍िक्री पर रोक

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com