ऑस्ट्रेलिया टीम (फाइल फोटो)
- फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने ऑस्ट्रेलियाई टीम कोस टिप्स
- बल्लेबाजों को विकेटों के बीच अपनी दौड़ को बेहतर करने की दी सलाह
- कुछ समय पहले ही रिटायर हुए हैं बोल्ट
सिडनी:
पांच टेस्ट मैचों की एशेज सीरीज से पहले जमैका के दिग्गज फर्राटा धावक उसेन बोल्ट ने ऑस्ट्रेलिया के कुछ बल्लेबाजों को विकेटों के बीच अपनी दौड़ को बेहतर करने के लिए कुछ टिप्स दिए. कुछ समय पहले रिटायर हुए बोल्ट ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों को शुरुआत में तेजी से दौड़ने की सलाह दी.एक समाचार पत्र ने बोल्ट के हवाले से बताया, ‘यह सब कुछ तेज शुरुआत को लेकर है और मैंने क्रिकेट में एक चीज पर ध्यान दिया है और वह यह है कि जब वह भागते हैं तो उनकी शुरुआत तेज नहीं होती है.’
यह भी पढ़ें: The Ashes: एशेज के लिए चुनी गई ऑस्ट्रेलियाई टीम को देख भड़के दिग्गज क्रिकेटर, बोले- बेवकूफों ने चुनी है टीम
बोल्ट ने कहा, ‘वह काफी धीमी शुरुआत करते हैं. इस चीज को अगर वह सही कर लें तो उन्हें काफी मदद मिलेगी.’बोल्ट ने बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब को भी कुछ सलाह दिए. पीटर हैंड्सकॉम्ब ने कहा, ‘उन्होंने हमें यह बताया कि हम कैसे और तेज भाग सकते हैं. हम इसका इस्तमाल जरूर करेंगे. पहले कुछ कदम बहुत महत्वपूर्ण है और अगर हमने इसे सही से किया तो हम तेज होंगे.’
VIDEO: पैर भी बांध दिए जाएं तो भी विराट कोहली रन बनाएंगे : सुनील गावस्कर
हैंड्सकॉम्ब ने आगे कहा, ‘वह धरती पर सबसे तेज व्यक्ति है और अगर हम भी उनके जैसा कुछ कर पाए तो यह बहुत अच्छा होगा.’ एशेज सीरीज का पहला टेस्ट मैच गुरुवार से ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर खेला जाएगा.
(इनपुट आईएएनएस से)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Usain Bolt, Australian Team