विज्ञापन
This Article is From Dec 10, 2023

Aus vs Pak 1st Test: पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका, अबरार अहमद पहले टेस्ट से बाहर, यह खिलाड़ी लेगा जगह

पीसीब जारी बयान में कहा कि अबरार 14 दिसंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पीएम इलेवन के खिलाफ खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में तीसरे दिन दाएं पैर में घुटने के नजदीक तेज दर्द के कारण मैदान छोड़ दिया

Aus vs Pak 1st Test: पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका, अबरार अहमद पहले टेस्ट से बाहर, यह खिलाड़ी लेगा जगह
नई दिल्ली:

मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से पहले पाकिस्तान को झटका लगा है. और उसके युवा स्पिनर अबरार अहमद (Abrar Ahmed) पहले टेस्ट से बाहर हो गए. इसकी पुष्टि पीसीबी ने कर दी है. पीसीबी ने जारी बयान में कहा कि प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ मैच के तीसरे दिन अबरार ने दाएं पैर में दर्द की शिकायत की. वह बहुत ही ज्यादा असहज महसूस कर रहे हैं. 

पीसीब जारी बयान में कहा कि अबरार 14 दिसंबर से पर्थ में खेले जाने वाले पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं. पीएम इलेवन के खिलाफ खेले गए फर्स्ट क्लास मैच में तीसरे दिन दाएं पैर में घुटने के नजदीक तेज दर्द के कारण मैदान छोड़ दिया. बयान में आगे कहा गया कि टीम के मेडिकल स्टॉफ की निगरानी में अबरार की चोट पर लगातार नजर रखी जाएगी, तो वहीं चीफ सेलेक्टर से मंजूरी मिलने के बाद ऑफ स्पिनर साजिद खान को टीम में शामिल किया गया है. 

WPL में वृंदा पर पैसा बरसा छप्पर फाड़ कर, जानें किस बात ने दिला दिए करोड़ों

पीसीबी ने कह कि टीम प्रबंधन द्वारा साजिद खान को टीम में शामिल किए गए अनुरोध को चीफ सेलेक्टर ने मंजूरी दे दी है. और इंतजाम पूरे होने के बाद साजित पर्थ की उड़ान जल्द ही भरेंगे. पीएम इलेवन के खिलाफ अबरार ने 27 ओवर गेंदबाजी की ती. और वह केवल एक ही विकेट ले सके थे. पाकिस्तान की टीम इस प्रकार है: 

शान मसूद (कप्तान), आमिर जमाल, अब्दुल्लाह शफीक, अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मीर हमजा, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नोमाल अली, सैम अय्यूब, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद, सौद शकील और शाहीन शाह आफरीदी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abrar Ahmed, Australia, Pakistan, Cricket, Australia Vs Pakistan 12/14/2023 Aupk12142023226969
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com