Travis Head vs Mohammed Siraj: कंगारू पेसर ट्रेविस हेड के लिए भारत के खिलाफ सीरीज बहुत ही ज्यादा निराश करने वाली रही है. वास्तव में हेड के लिए पिछला कुछ समय बहुत ही ज्यादा खराब रहा है. हालांकि, ट्रेविस हेड ने तीसरे वनडे (Aus vs Ind 3rd ODI) में जरूर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम पारियों में तीन हजार रन बनाने का कारनामा किया, लेकिन मोहम्मद सिराज (Travis Head vs Mohammed Siraj) के साथ पिछले कुछ सालों से चली आ रही जंग में फिर से भारतीय पेसर से हार गए.
अब तक 8!
तीसरे वनडे में आउट-ऑफ-फॉर्म चल रहे हेड सिराज को कट करने की कोशिश में प्वाइंट पर लपके रहे, तो यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल आठवां मौका रहा, जब वह मोहम्मद सिराज के खिलाफ आउट हुए. वनडे में हेड तीसरी बार सिराज के खिलाफ आउट हुए. और टेस्ट सीरीज से चली आ रही पुरानी जंग अब धीरे-धीरे में वनडे में भी तब्दील हो गई है. हेड के लिए सिराज से निपटना मुश्किल चुनौती होता जा रहा है. वैसे टेस्ट में तो आंकड़े और भी खराब हैं.
टेस्ट से हुई थी शुरुआत
दोनों के बीच अब जंग में तब्दील हो चुकी इस बैटल की शुरुआत टेस्ट से हुई थी, जहां सिराज ने हेड को पूरी तरह बैकफुट पर ला दिया. हेड को टेस्ट में सबसे ज्यादा शिकार स्टुअर्ट ब्रॉड (7 बार) ने बनाया, तो सिराज का नंबर (6) है. सिराज ने हेड को अभी तक (तीसरे वनडे तक) टेस्ट और वनडे में मिलाकर हेड को 8 बार अपना शिकार बनाया है. कुल मिलाकर ट्रेविस हेड भारतीय पेसर के सामने खेली कुल 19 पारियों में से 8 बार उनका शिकार बने. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि सिराज इस लेफ्टी आतिशी बल्लेबाज के लिए कितना बड़ा सवाल बनते जा रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं