विज्ञापन

एशियन गेम्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? माइक हेसन के बयान ने बढ़ाया रोमांच

टीम इंडिया एशियन गेम्स में 28 को अपने शेड्यूल का आगाज करेगी. और करोड़ों भारतीय फैंस मेगा इवेंट में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का सपना देख रहे हैं

एशियन गेम्स में कब होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला? माइक हेसन के बयान ने बढ़ाया रोमांच
करोड़ों फैंस एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले का सपना संजोए हैं
source: X

पाकिस्तान के मुख्य कोच माइक हेसन ने बुधवार को भारत को मौजूदा समय में सफेद गेंद के क्रिकेट में सभी टीम के लिए मानक स्थापित करने वाली टीम बताया और कहा कि अगर जापान में होने वाले एशियाई खेलों की पुरुष क्रिकेट स्पर्धा में दोनों टीम का सामना होता है तो उनकी टीम भारत पर दबाव बनाने की कोशिश करेगी. पाकिस्तान पिछले छह मुकाबलों में भारत से हार चुका है जिसमें 2025 एशिया कप के तीन मैच भी शामिल हैं. हेसन ने एशियाई खेलों के लिए पाकिस्तान टीम के जापान रवाना होने से पहले कहा, ‘इस समय सफेद गेंद के क्रिकेट में भारत ने मानक स्थापित किए हैं. मुझे लगता है कि पाकिस्तान के लिए चुनौती सफेद गेंद के क्रिकेट में भारत की बराबरी करने की है.'

यह भी पढ़ें: गौतम का पांड्या को साफ संदेश, हेड कोच ने दी यह बड़ी सलाह, सबसे बड़े चैलेंज पर खरे उतरेंगे हार्दिक?

उन्होंने कहा, ‘हम अपनी तरफ से सर्वश्रेष्ठ तैयारी कर रहे हैं और अगर हमें भारत के खिलाफ खेलने का मौका मिलता है तो निश्चित रूप से उस पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे जैसा कि हम एशिया कप के फाइनल में करने में सफल रहे थे. दोनों टीम को फाइनल तक पहुंचने से पहले काफी क्रिकेट खेलना है इसलिए हम अभी से बहुत आगे की नहीं सोच रहे हैं.'


इस सूरत में एशियन गेम्स में ही भिड़ पाएंगे भारत-पाकिस्तान

बता दें कि मौजूदा एशियाई खेलों में एशिया महाद्वीप ही नहीं, बल्कि समूचा विश्व चाहता है कि दोनों देशों के बीच खेल महाकुंभ में मुकाबला हो. और लंबे समय  बाद उन्हें फिर से मुकाबला देखने को मिला, लेकिन पाकिस्तान और भारत का सामना तभी हो सकता है जब दोनों टीमें फाइनल या कांस्य पदक के मुकाबले के लिए क्वालीफाई करें क्योंकि दोनों को अलग-अलग ग्रुप में रखा गया है. दोनों टीमें क्वार्टर फाइनल चरण से सीधे प्रतियोगिता में उतरेंगी. भारत के विपरीत पाकिस्तान ने राष्ट्रीय टीम से केवल कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को चुना है .उसकी टीम में ज्यादातर ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने कुछ ही अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं या जो टीम के रिजर्व खिलाड़ियों में रहे हैं. वहीं, भारत ने अपनी पूरी मजबूत टीम उतारी है जो एशियाई खेलों में एक और स्वर्ण पदक हासिल करने के उसके लक्ष्य को दर्शाती है.

भारतीय टीम का एशियन गेम्स में शेड्यूल

तारीख

                                   बनाम

भारतीय समय

28 सितंबर 2026

ग्रुप ए (Group A) की उपविजेता टीम (क्वार्टर फाइनल)

सुबह 10:00 बजे

1 अक्टूबर 2026

संभावित सेमीफ़ाइनल मुकाबला (योग्यता पर निर्भर)

सुबह 10:00 बजे

3 अक्टूबर 2026

संभावित स्वर्ण/कांस्य पदक मुकाबला (योग्यता पर निर्भर)

सुबह 10:00 बजे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shreyas Santosh Iyer, India, Pakistan, Board Of Control For Cricket In India, Cricket, Asian Games 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com