विज्ञापन

समय रैना के पास है ये लग्जरी कार, पीछे मसाज पार्लर और बड़ी स्क्रीन, फीचर्स उड़ा देंगे होश!

आमिर खान और अजय देवगन के क्लब में शामिल हैं कॉमेडियन समय रैना. उनके पास है मसाज सीट और JBL साउंड वाली सुपर-लग्जरी Toyota Vellfire. जानें कार की खासियत.

समय रैना के पास है ये लग्जरी कार, पीछे मसाज पार्लर और बड़ी स्क्रीन, फीचर्स उड़ा देंगे होश!

भारत में इस समय त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है. इस दौरान कंपनियां ग्राहकों को लुभाने के लिए भारी-भरकम डिस्काउंट देती हैं. पिछले महीने कार और बाइक की सेल में उछाल देखने को मिला है. हालांकि, लोगों को इस बात जानने में दिलचस्पी होती है कि उनके फेवरेट यूट्यूबर्स या सेलिब्रिटी कौन-सी कार इस्तेमाल करते हैं. आज हम आपको भारत के मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर समय रैना की कार के बारे में बताने जा रहे हैं. 

आपको बता दें कि इंडिया गॉट लेटेंट फेम समय रैना लग्जरी Toyota Vellfire MPV का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.22 करोड़ रुपये से शुरू होती है. इसको उन्होंने इस गाड़ी को पिछले साल अक्टूबर में खरीदा था. इसके बारे में उन्होंने अपने ऑफिशियल Instagram हैंडल पर स्टोरी भी लगाई थी. उन्होंने इसकी झलक फैन्स को दिखाई थी. हालांकि, ये गाड़ी केवल उनकी पसंद नहीं है. कई सेलिब्रिटी इसी गाड़ी का इस्तेमाल करते हैं. उसके बारे में बाद में बात करेंगे पहले आपको इसकी खासियत बता देते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

Toyota Vellfire MPV की खासियत

इस बेहद लग्जरी गाड़ी के इंजन और परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 2.5-लीटर, 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. ये एक दमदार और मॉडर्न हाइब्रिड सिस्टम के साथ आता है. ये इंजन और हाइब्रिड सेटअप मिलकर लगभग 193 hp की पावर और 240 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. इसे बेहद स्मूथ ड्राइविंग अनुभव के लिए e-CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

Toyota Vellfire के फीचर्स और कंफर्ट

Toyota Vellfire सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि सड़क पर चलता-फिरता एक आलीशान महल है. इसके केबिन के भीतर मिलने वाली सुविधाएं और कम्फर्ट कमाल की हैं. इसमें 14-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए 14-इंच की रियर एंटरटेनमेंट स्क्रीन और थिएटर जैसा साउंड देने के लिए 15-स्पीकर वाला दमदार JBL साउंड सिस्टम मिलता है.

Latest and Breaking News on NDTV

इसमें वन-टच पावर स्लाइडिंग रियर डोर, पीछे की यानी दूसरी रो की सीटों के लिए खास मसाज फंक्शन, डिटैचेबल कंट्रोल डिवाइस और वेनिटी मिरर के साथ आने वाली मल्टी-फंक्शन फोल्डेबल रोटरी ट्रे जैसी वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं दी गई हैं. ड्राइवर की सुविधा के लिए मेमोरी सेटिंग्स के साथ 8-वे पावर-एडजस्टेबल ड्राइवर सीट मिलती है. इसके अलावा, कार में ड्यूल सनरूफ और केबिन के मूड को बदलने के लिए 14 अलग-अलग कलर ऑप्शन्स वाली एम्बिएंट लाइटिंग दी गई है.

इन सेलिब्रिटी के पास भी Vellfire

बॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार्स जैसे आमिर खान, अजय देवगन, अक्षय कुमार, कियारा आडवाणी, कृति सेनन और साउथ के मशहूर अभिनेता फहद फासिल भी इस बेहद महंगे और आलीशान क्लब का हिस्सा हैं. ये लोग काफी समय से Vellfire का ही इस्तेमाल कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- आप भी डलवाते हैं 95 या 105 रुपये का पेट्रोल? यहां छिपा होता है असली खेल, पुलिसवाले ने बताया

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Vellfire, Toyota Vellfire India, Car, Samay Raina, Auto News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com