- एशिया कप के 17वें सीजन में आठ टीमें भाग लेंगी, जिसमें प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार मिलेगा
- टीम इंडिया के अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव इस पुरस्कार के प्रमुख दावेदार हैं
- एशिया कप का पहला संस्करण 1984 में खेला गया था, जिसमें सुरिंदर खन्ना को प्लेयर ऑफ द सीरीज मिला था
Asia Cup History: एशिया कप के 17वें सीजन के आगाज में अब गिनती के महज दो दिन शेष रह गए हैं. आगामी टूर्नामेंट के लिए आठों टीमें जमकर पसीना बहा रही हैं. टूर्नामेंट के दौरान जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन आला दर्जे का रहा, उसे 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा. इस रेस में कई खिलाड़ी शामिल हैं. टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक शर्मा, कैप्टन सूर्यकुमार यादव का नाम सबसे आगे आता है. वहीं पाकिस्तान की तरफ से सैम अयूब, फखर जमान अच्छे टच में नजर आ रहे हैं. श्रीलंका की तरफ से पाथुम निसांका और कुसल मेंडिस भी रेस में शामिल हैं. वहीं अगर 17वें सीजन का 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' अवॉर्ड अफगान स्टार रहमानुल्लाह गुरबाज के हाथों में चला जाता है तो इसमें कोई चौंकने वाली बात नहीं होगी. क्योंकि वह भी लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं.
प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आगाज हो उससे पहले बात करें बीते 16 सीजन में किन खिलाड़ियों को उनके बेहतर प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड मिला था, तो ये नाम बेहद दिलचस्प हैं. ACC के गठन के गठन के करीब एक साल बाद 1984 में एशिया कप का पहला सीजन खेला गया था. जहां भारतीय टीम खिताब उठाने में कामयाब हुई थी. टीम इंडिया की इस सराहनीय जीत में सुरिंदर खन्ना का प्रदर्शन जबर्दस्त रहा. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड दिया गया.
एशिया कप में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड पाने वाले सभी खिलाड़ी
साल 1984 - सुरिंदर खन्ना - भारत
साल 1986 - अर्जुन रणतुंगा - श्रीलंका
साल 1988 - नवजोत सिंह सिद्धू - भारत
साल 1990-91 - खास अवॉर्ड से किसी को नवाजा नहीं गया.
साल 1995 - नवजोत सिंह सिद्धू - भारत
साल 1997 - अर्जुन रणतुंगा - श्रीलंका
साल 2000 - मोहम्मद युसूफ - पाकिस्तान
साल 2004 - सनथ जयसूर्या - श्रीलंका
साल 2008 - अजंता मेंडिस - श्रीलंका
साल 2010 - शाहिद अफरीदी - पाकिस्तान
साल 2012 - शाकिब अल हसन - बांग्लादेश
साल 2014 - लाहिरू थिरिमाने - श्रीलंका
साल 2016 - सब्बीर रहमान - बांग्लादेश
साल 2018 - शिखर धवन - भारत
साल 2022 - वानिंदु हसरंगा - श्रीलंका
साल 2023 - कुलदीप यादव - भारत
एशिया कप कप के इतिहास में 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड हासिल करने वाले सर्वाधिक खिलाड़ी श्रीलंका के हैं. श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने छह बार प्रतिष्ठित अवॉर्ड को अपने नाम किया है. उसके भारतीय खिलाड़ियों का नाम आता है. इंडियन खिलाड़ियों ने पांच बार 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' का अवॉर्ड अपने नाम क्या है. बांग्लादेश और पाकिस्तानी खियालड़ियों को खाते में क्रमशः दो-दो बार यह अवॉर्ड गया है.
यह भी पढ़ें- एशिया कप से पहले श्रीलंका का बुरा हाल, जिम्बाब्वे ने 80 रनों पर किया ढेर, बना शर्मनाक रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं