- पहले दिन अश्विन ने जड़ा था "पंजा"
- ऑफ स्पिनर ने करियर में 33वीं बार किया कारनामा
- आकाश चोपड़ा ने उठाए अहम प्वाइंट
मेजबान विंडीज और भारत के बीच बुधवार से शुरू हुई दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के शुरुआती दिन का आकर्षण पूरी तरह से रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) के नाम रहा, जिन्होंने करियर में 33वीं बार "पंजा" जड़ा. और इस प्रदर्शन ने इस ऑफ स्पिनर ने टीम मैनेजेंट को बखूबी यह एहसास करा दिया कि हालिया समय में उनकी अनदेखी करके प्रबंधन ने बड़ी गलती की. पूर्व दिग्गज तो पहले से ही इस बात को लेकर सवाल उठाते और बोलते रहे हैं. और अब एक बार फिर से आकाश चोपड़ा ने ऐसी ही बात कही है. अश्विन ने पहले दिन 24.3 ओवरों में 60 रन देकर 5 विकेट लिए. और यह उन्हीं का ही मारक असर रहा कि विंडीज पहली पारी में 150 पर सिमट कर रह गया.
गावस्कर टीम इंडिया के वर्तमान खिलाड़ियों के इस रवैये से हैरान, पूर्व दिग्गज ने दिया सहवाग का उदाहरण
दिन के खेल की समीक्षा पर रोशनी डालते हुए चोपड़ा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा कि अश्विन ने टीम प्रबंधन को यह अहसास कराया है कि उन्हें WTC Final में इलेवन से ड्रॉप कर गलती की थी. पूर्व ओपनर बोले कि विंडीज की पूरी टीम सिर्फ 150 पर सिमट गई. अश्विन ने पांच विकेट लिए. क्या प्रबंधन ने WTC Final में उन्हें न खिलाकर गलती की? हां इसका अहसास इस ऑफ स्पिनर ने बखूबी ढंग से करा दिया है.
चोपड़ा ने कहा कि जिस तरह की पिच डोमिनिका में है, उसे देखते हुए मैंने भविष्यवाणी की थी कि रविचंद्रन अश्विन प्लेयर ऑफ द सीरीज होंगे और वह पहले दिन के खेल के बाद उसी राह पर हैं. अगर, वह ऐसा ही प्रदर्शन जारी रखते हैं, तो वह यह बन भी जाएंगे. आकाश ने कहा कि अश्विन का नियति रूप से ही सही एरिया में गेंद को टिप करना उनकी सफलता के पीछे का एक अहम कारण है.
उन्होंने कहा कि अश्विन की खासियत निरंतरता के साथ एक जगह गेंद का टप्पा गिराना है. पहले यह भूमिका काफी आसान हुआ करती थी, लेकिन इन दिनों गेंदबाज ऐसा नहीं करते. यहां ऐसे तीन या चार स्पिनर हैं, जो एक ही जगह गेंद का टप्पा गिराने में सक्षम हैं. और अश्विन एक ऐसे ही गेंदबाज हैं. दूसरे बॉलर नॉथन लियॉन और तीसरे रवींद्र जडेजा हैं. चौथे गेंदबाज को ढूंढने में थोड़ा समय लगेगा. चोपड़ा ने कहा कि अश्विन ने ज्यादा राउंड द स्टंप गेंदबाजी की. उन्होंने हवा में गति के साथ विविधता दिखाई और इसका उन्हें पूरा फायदा मिला.
--- ये भी पढ़ें ---
* WI vs IND, 1st Test: आर. अश्विन का "सुपर से ऊपर" कारनामा, कौन तोड़ पाएगा आखिर इस रिकॉर्ड को
* WI vs IND, 1st Test: जायसवाल ने सचिन को पीछे छोड़ा, करियर के आगाज के साथ ही बनाया यह स्पेशल रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं