राजस्व बंटवारे को लेकर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटरों का सीए से विवाद चल रहा है (फाइल फोटो)
सिडनी:
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) और देश के खिलाड़ियों के बीच चल रहे वेतन विवाद के सुलझने की संभावना खत्म हो चुकी है जिससे खिलाड़ी बेरोजगार हो जाएंगे और इस साल एशेज सीरीज सहित अन्य सीरीज पर खतरा मंडराने लगेगा. सीए और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी संघ (एसीए) के बीच एमओयू आज मध्यरात्रि (ग्रीनविच मानक समय के अनुसार दोपहर दो बजे) खत्म हो रहा है और अंतिम समय में करार की संभावना लगभग खत्म हो चुकी है. राजस्व बंटवारे को लेकर संबंधित पक्ष सहमति बनाने में विफल रहे और लगभग 230 खिलाड़ियों के अनुबंध समाप्त हो जाएंगे और नए एमओयू पर सहमति नहीं बनने तक उन्हें रिटेनर का भुगतान नहीं किया जाएगा.
तीस जून के बाद तक कई साल के अनुबंध करने वाले खिलाड़ियों को हालांकि भुगतान होता रहेगा और उन्हें पहले की तरह खेलना और ट्रेनिंग करनी होगी. अगर आपसी सहमति नहीं बनी तो सबसे पहले गाज जुलाई में होने वाले ऑस्ट्रेलिया 'ए' के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर गिरेगी जबकि सीनियर टीम को अगस्त-सितंबर में बांग्लादेश का टेस्ट दौरा करना है और सितंबर में भारत में होने वाली लुभावनी वनडे सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू एशेज सीरीज पर भी खतरा होगा. महिला टीम भी फिलहाल ब्रिटेन में वर्ल्डकप में हिस्सा ले रही है. टीम का विशेष अनुबंध है जो टूर्नामेंट खत्म होने तक रहेगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Cricket Australia, Australian Cricketers' Association, MOU, Deadline, Australian Players