- पूर्व दिग्गज मैक्ग्रा को हुआ कोरोना
- पिंक टेस्ट मैच से पहले आई बुरी खबर
- सिडनी टेस्ट के कार्यक्रम में हिस्सा लेना संदिग्ध
Ashes, Australia vs England: आस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज ग्लेन मैकग्रा (Glenn McGrath) पिंक टेस्ट के आयोजन से कुछ दिन पहले कोविड-19 पॉजिटिव (COVID-19) पाए गए हैं. पिंक टेस्ट मैकग्रा की पत्नी जेन की याद में खेला जाता है जिनकी स्तन कैंसर से मौत हो गई थी. इस मैच के जरिए स्तन कैंसर से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए कोष जुटाया जाता है. इस बार पिंक टेस्ट में आस्ट्रेलिया का प्रतिद्वंद्वी इंग्लैंड होगा और यह मुकाबला एशेज सीरीज का हिस्सा है. आस्ट्रेलिया का नए साल का यह पहला टेस्ट पांच जनवरी से सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (SCG) में खेला जाना है. एससीजी टेस्ट का तीसरा दिन जेन मैकग्रा दिवस के रूप में जाना जाता है और यह देखना होगा कि मैकग्रा तब तक कोविड परीक्षण में नेगेटिव आकर इसका हिस्सा बन पाते हैं या नहीं. दोनों टीम के खिलाड़ियों को हालांकि जब उनकी ‘बैगी पिंक' कैप सौंपी जाएंगी तो मैकग्रा आनलाइन इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
आस्ट्रेलियाई मीडिया ने मैकग्रा फाउंडेशन की मुख्य कार्यकारी होली मास्टर्स के हवाले से कहा, ‘‘ग्लेन का पीसीआर परीक्षण हुआ और दुर्भाग्य से नतीजा पॉजिटिव आया. हम ग्लेन और उनके परिवार के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम क्रिकेट आस्ट्रेलिया और एससीजी में अपने साझेदारों के आभारी हैं. हम पिंक टेस्ट के समर्थन के लिए इंग्लैंड क्रिकेट टीम और प्रसारणकर्ताओं के भी आभारी हैं. आस्ट्रेलिया पांच मैचों की सीरीज के शुरुआती तीन टेस्ट जीतकर पहले ही 3-0 की विजयी बढ़त बना चुका है.
कैसा है जोहान्सबर्ग में भारतीय टीम का रिकॉर्ड, आंकड़ों की मानें तो इसी मैच में हो सकती है सीरीज फतह
एशेज पर भी कोरोना की मार देखने को मिली है. एशेज के दौरान ट्रेविस हेड कोरोा पॉजिटिव पाए गए थे जिसके कारण उन्हें तीसरे टेस्ट बाहर बैठना पड़ा था. इसके अलावा कोरोना का असर इंग्लिश टीम के प्रैक्टिस सेशन पर भी पड़ा है, नेट बॉलर पॉजिटिव पाए जाने के बाद अभ्यास सत्र में भी खलल पड़ा है.
'विराट विवाद': चेतन शर्मा के बयान के बाद और पकड़ सकता है तूल, जानिए क्या है पूरा सच.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं