विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2017

लंदन में नेट सेशन के दौरान इस 'तेंदुलकर' को देखने के लिए जुटा मीडिया ग्रुप....

इंग्‍लैंड में आज एक युवा और लंबे तेंदुलकर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. यह और कोई नहीं बल्कि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर थे.

लंदन में नेट सेशन के दौरान इस 'तेंदुलकर' को देखने के लिए जुटा मीडिया ग्रुप....
पिता सचिन तेंदुलकर के साथ उनके बेटे अर्जुन (फाइल फोटो)
  • सबकी निगाहों का केंद्र रहा यह 'जूनियर तेंदुलकर'
  • अर्जुन तेंदुलकर ने स्पिनरों के खिलाफ बल्‍लेबाजी प्रारंभ की
  • उन्‍हें अभ्‍यास करते हुए देखने के लिए रुक गया मीडिया
लंदन: जब वह तैयार होकर बैठते थे तो नेट सत्र में सभी की नजरें सचिन रमेश तेंदुलकर पर होती थी लेकिन आज एक युवा और लंबे तेंदुलकर ने सभी का ध्यान आकर्षित किया. यह और कोई नहीं बल्कि सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर थे. भारतीय मीडिया का एक समूह आज दक्षिण अफ्रीका के वैकल्पिक अभ्‍यास सत्र के लिए लार्ड्स क्रिकेट मैदान पर पहुंचा था. यहां चैंपियंस ट्रॉफी का कोई मैच नहीं होना है लिहाजा क्रिकेट के मुरीदों के लिये क्रिकेट के मक्का का दौरा करने का यह सुनहरा मौका था.

हर कोई माहौल में डूब रहा था, तभी एक युवा को नेट के पास क्रिकेट के सामान की दुकान पर देखा गया. करीब छह फुट से अधिक लंबे अर्जुन यहां अभ्‍यास के लिए आये था. पिछले कुछ साल से हर गर्मियों में वह यहां अभ्‍यास के लिये आते हैं. जैसे ही पत्रकारों ने तस्वीरें लेनी शुरू की, अर्जुन के चेहरे पर झुंझलाहट नजर आने लगी. वह तुरंत नेट्स पर चला गया जहां कोच से बात करके स्पिनरों के खिलाफ बल्लेबाजी शुरू की.मीडिया उन्‍हें अभ्‍यास करते देखने रुक गए और अर्जुन भी पलटकर मुस्‍कुराते नजर आए.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Champions Trophy, Champions Trophy 2017, Arjun Tendulkar, Net Practice
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com