विज्ञापन

क्रिकेटर की बहन ने खड़ा किया अपना कारोबार, 1,770 करोड़ की संपत्ति, म्यूजिक में भी बना चुकी हैं पहचान

घरेलू क्रिकेट के स्टार आर्यमन बिड़ला की बहन अनन्या बिड़ला की संपत्ति करीब 1,770 करोड़ रुपये बताई गई है. मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी अनन्या कारोबार के साथ म्यूजिक, ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स जैसे क्षेत्रों से जुड़ी हैं. जानिए उनकी कमाई और परिवार से जुड़ी खास बातें.

क्रिकेटर की बहन ने खड़ा किया अपना कारोबार, 1,770 करोड़ की संपत्ति, म्यूजिक में भी बना चुकी हैं पहचान
आर्यमन बिड़ला

देश में विरले लोग ही हैं. जिन्हें क्रिकेट नहीं पसंद है. नहीं तो हर किसी को क्रिकेट खेलना और देखना पसंद है. यही नहीं लोग खिलाड़ियों से जुड़ी हर छोटी सी छोटी बातों को भी जानने में दिलचस्पी रखते है. अगर आप भी ऐसी ही खबरों में रुचि लेते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम ऐसे भारतीय खिलाड़ी की बात करने वाले हैं. जिनकी बहन उन्हीं की तरह काफी अमीर हैं और वह शख्स कोई और नहीं घरेलू क्रिकेट के स्टार आर्यमन बिड़ला हैं. आर्यमन की बहन का नाम अनन्या बिड़ला है. जिनकी संपत्ति करीब 1,770 करोड़ के आस पास है. 

अनन्या बिड़ला को कहां-कहां से होती है कमाई?

अब सवाल उठता है कि अनन्या बिड़ला को कहां-कहां से कमाई से होती है? तो उनका कोई एक जरिया नहीं है, बल्कि 32 साल की उम्र में ही वह कई तरह की काम करती हैं. जिसमें स्वतंत्र माइक्रोफिन, ब्यूटी और कॉस्मेटिक्स म्यूजिक जैसे क्षेत्र शामिल हैं. यही नहीं वह एक अंतरराष्ट्रीय पॉप सिंगर और गीतकार भी हैं. 

कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं अनन्या बिड़ला

अनन्या बिड़ला देश के मशहूर उद्योगपति कुमार मंगलम बिड़ला की बेटी हैं. उनका जन्म 17 जुलाई साल 1994 में महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था. उनकी मां का नाम नीरजा बिड़ला है. अनन्या बिड़ला के पिता कुमार मंगलम बिड़ला आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन हैं. 

अनन्या बिड़ला, कुमार मंगलम बिड़ला और नीरजा बिड़ला की बड़ी बेटी हैं. उनके छोटे भाई का नाम आर्यमान विक्रम बिड़ला और छोटी बहन का नाम अद्वैतेषा बिड़ला है. 

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान, 5 वनडे में 2 कप्तान, 21 साल के कुशाग्र की भी खुली किस्मत
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com