विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2017

टीम में दोस्तों को शामिल करने का स्मिथ पर आरोप, क्या बेंगलुरु में वापसी कर सकेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम?

अपने सबसे ख़राब दौर से गुजर रही कंगारू टीम लगातार 6 वनडे हार चुकी है और इतना ही नहीं विदेशी ज़मीन पर खेले 13 वनडे में से 11 हार चुकी है. इसमें दो मैच बारिश की भेंट चढ़े थे. 

Also Read in
टीम में दोस्तों को शामिल करने का स्मिथ पर आरोप, क्या बेंगलुरु में वापसी कर सकेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम?
स्टीवन स्मिथ.
नई दिल्ली: चेन्नई, कोलकाता और फिर इंदौर ऑस्ट्रेलियाई टीम इन तीन शहरों में खेली लेकिन टीम की किस्मत में कोई बदलाव नहीं हुआ. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ टीम का मनोबल उठाने में नाकाम रहे हैं तो खिलाड़ी भी अपने कप्तान के भरोसे पर खरे नहीं उतरे हैं. 2017 में ऑस्ट्रेलिया टीम के वनडे रिकॉर्ड की बात करे तो टीम के फ़ैन्स इसे कतई स्वीकार नहीं करेंगे. अपने सबसे ख़राब दौर से गुजर रही कंगारू टीम लगातार 6 वनडे हार चुकी है और इतना ही नहीं विदेशी ज़मीन पर खेले 13 वनडे में से 11 हार चुकी है. इसमें दो मैच बारिश की भेंट चढ़े थे. 

दोस्तों के टीम में रखने का आरोप
मैथ्यू वेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब और हिल्टन कार्टराइट को टीम में शामिल करने पर कई पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए 38 टेस्ट, 71 वनडे खेल चुके रॉडने हॉग ने स्मिथ पर अपने दोस्तों को टीम में शामिल करने का आरोप लगाते हुए स्मिथ को चयनकर्ताओं की टीम से बाहर करने का सलाह दी है. 

यह भी पढ़ें : क्‍लीन स्‍वीप पर नजर लेकिन अगले 2 वनडे में बेंच पर बैठे खिलाड़ियों को मिलेगा मौक़ा : विराट कोहली

अपने ज़माने के तेज़ गेंदबाज़ हॉग ने ट्रेविस हेड को निचे बल्लेबाज़ी भेजने के लिए भी स्मिथ की आलोचना की है. उनके मुताबिक हेड नई गेंद को खेल सकते हैं लेकिन स्मिथ ने इस बात को नज़रअंदाज़ करते हुए नए ओपनर कार्टराइट को डेविड वॉर्नर के साथ अनुभवी भारतीय गेंदबाज़ों का सामना करने को भेज दिया.

स्मिथ ने मानी ग़लती
इंदौर में भारत से सीरीज़ में 0-3 से पिछड़ने के बाद स्मिथ ने माना कि उनकी टीम हर मैच में अच्छी पकड़ बनाने के बाद भी अंत में पकड़ गंवा देती है. ऑस्ट्रेलिया ने जनवरी में पाकिस्तान के ख़िलाफ़ वनडे सीरीज़ जीतने के बाद से कोई सीरीज़ नहीं जीती है. क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 17 मैच खेले हैं लेकिन सिर्फ़ 3 में जीत हासिल हुई है.

अभ्यास में जुटे
हालांकि बेंगलुरु वनडे के लिए कंगारू टीम कड़े अभ्यास में जुट गई है. मैच पर बारिश का साया होते हुए भी स्मिथ एंड कंपनी ने मंगलवार को जमकर अभ्यास किया. टीम ने सपोर्ट स्टाफ़ के साथ नेट्स में समय बिताया और बल्लेबाज़ स्पिन खेलने की कोशिश करते दिखे. एक प्रैक्टिस विकेट पर बल्लेबाज़ पेसर्स को खेलते दिखे तो दूसरे पर स्पिनरों ने बल्लेबाज़ों को अभ्यास करवाया. इंदौर में शतक बनाने वाले एरॉन फ़िंच भी बल्लेबाज़ी का अभ्यास करते दिखे. 
VIDEO: कुलदीप यादव पर सुनील गावस्कर

चिन्नास्वामी में ख़राब रिकॉर्ड
वैसे बेंगलुरु के चिन्नास्वामी में ऑस्ट्रेलिया का रिकॉर्ड ख़राब ही रहा है. कंगारू टीम ने इस मैदान पर 6 मैच खेले हैं जिसमें सिर्फ़ 1 वनडे में उसके नाम जीत दर्ज है. रिकी पॉन्टिंग की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 61 रन से जीत हासिल की थी. ऑस्ट्रेलियाई टीम 4 मैच हारी है और 1 बेनतीजा रहा है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Vs Australia
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com