विज्ञापन

'मेरे लिए यह मायने रखता है', जानें क्यों भुवनेश्वर कुमार के साथ खड़े हैं अजिंक्य रहाणे

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती 3 मैचों के बाद भुवनेश्वर कुमार पूर्व दिग्गजों और फैंस के निशाने पर हैं, लेकिन अजिंक्य रहाणे ने भुवी का समर्थन करते हुए अपनी ही अलग वजह बताई हैं

'मेरे लिए यह मायने रखता है', जानें क्यों भुवनेश्वर कुमार के साथ खड़े हैं अजिंक्य रहाणे
अजिंक्य रहाणे ने भुवनेश्वर का समर्थन किया है
source: X

न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन मैचों में ही टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है, लेकिन सीरीज जीत के बावजूद अगर कोई खिलाड़ी सबसे ज्यादा निशाने पर है, तो वह भुवनेश्वर कुमार हैं. और यह स्वाभाविक बात भी है. किसी ने भी नहीं सोचा था कि पेसरों के मददगार हालात  में भुवनेश्वर फेंके कुल 12 ओवरों में करीब 12 रन प्रति ओवर की दर से रन लुटा देंगे. भुवनेश्वर ने  क्रमशः 49, 50 और 40 रन दिए और सिर्फ एक ही विकेट हासिल कर सके. अब वह फैंस के निशाने पर हैं, तो ज्यादातर पूर्व दिग्गजों ने उन्हें लेकर बहस करनी शुरू कर दी है, सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन अजिंक्य रहाणे अभी भी भुवनेश्वर के साथ खड़े हैं.अजिंक्य रहाणे ने लोगों से भुवनेश्वर के प्रदर्शन का बहुत ज्यादा विश्लेषण (ओवरएनालाइज) न करने का आग्रह किया है और इस बात पर जोर दिया है कि उन्हें अभी खारिज करने की कोई वजह नहीं है.

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए रहाणे ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हमें उनके गेंदबाजी करने के तरीके का आंकलन करना चाहिए या इस पर बहुत ज्यादा सोचना चाहिए, वह एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और निश्चित तौर पर इस बात पर विचार करेंगे कि उनसे कहां कमी रह गई और वह क्या बेहतर कर सकते थे.

जहां तक ​​उनके प्रदर्शन का सवाल है, उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा हैं. कभी-कभी एक गेंदबाज के रूप में आपको अपनी लय नहीं मिल पाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि उन्हें खारिज कर दिया जाए. भुवनेश्वर कुमार निश्चित रूप से जानते होंगे कि वह क्या बेहतर कर सकते थे.'उनके प्रदर्शन की आलोचना करने के बजाय रहाणे ने कहा कि लोगों को उनके द्वारा की गई इस वापसी की सराहना करनी चाहिए

उन्होंने कहा, 'मेरे लिए सबसे बड़ी बात यह है कि उन्होंने इस उम्र में वापसी की है. हमें इससे यह सीख लेनी चाहिए कि एक गेंदबाज के रूप में आपको कभी हार नहीं माननी चाहिए. अपना काम करते रहिए और चीजें आखिरकार अपनी जगह पर आ जाएंगी.  कौन जातना है कि वह अगले मैच में पांच विकेट ले लें और हालात तुरंत बदल जाएं. भुवनेश्वर ऐसे गेंदबाज हैं जो निश्चित तौर पर अपने खेल पर विचार करते हैं, लेकिन वह अपनी क्षमताओं को लेकर आश्वस्त भी हैं और कुल मिलाकर एक आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं.'

F.A.Q= भुवनेश्वर का अभी तक का प्रदर्शन डिटेल से Frequently Asked Questions से जानें

प्र1: भुवनेश्वर कुमार ने इन 3 शुरुआती मैचों में कुल कितने ओवर गेंदबाजी की है और कितने रन दिए हैं?

उ: भुवनेश्वर कुमार ने 3 मैचों की 3 पारियों में कुल 12.0 ओवर गेंदबाजी की है और 139 रन दिए हैं

प्र2: इस श्रृंखला के शुरुआती 3 मैचों में भुवनेश्वर कुमार का इकॉनमी रेट  क्या रहा है?

उ: इस दौरान उनका इकॉनमी रेट 11.58 रन प्रति ओवर रहा है

प्र3: भुवनेश्वर कुमार को इन 3 मैचों में कितने विकेट मिले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन क्या रहा?

उ: उन्हें 3 मैचों में कुल 1 विकेट मिला है, और उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 50 रन देकर 1 विकेट (1/50) रहा है।

प्र4: इन 3 मैचों के आंकड़ों के अनुसार उनका गेंदबाजी औसत कितना है?

उ: 139 रन देकर 1 विकेट लेने के कारण उनका गेंदबाजी औसत 139.00 का रहा है

प्र5: भुवनेश्वर कुमार ने इन 3 मैचों में कुल कितनी गेंदें फेंकी हैं?

उ: 12 ओवरों के हिसाब से उन्होंने कुल 72 गेंदें फेंकी हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhuvneshwar Kumar Singh, Ajinkya Madhukar Rahane, New Zealand Vs India 2026/27, New Zealand Vs India 10/27/2026 Nzin10272026271648, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com