श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने विषम परिस्थिति में 46 गेंदों पर 4 चौकों और 5 छक्कों से बिना आउट हुए 80 रन की पारी खेली जिसने भारत के लिए मैच बनाया. ईशान की पारी को देखकर अजेय जेडजा ने कहा था कि 'जिस इलाके (बिहार, झारखंड) से ईशान आते हैं, वहां पर ऐसी तरह की पिच होती हैं. आधी-अधूरी तैयार. और वह ऐसी ही पिचों पर खेलते हुए बड़े हैं. यही वजह है कि जब उन्हें ऐसी पिच मिली, तो उन्हें बड़ी पारी खेलने में बिल्कुल भी मुश्किल नहीं आई.' जडेजा ने साफ तौर पर पाकिस्तान को चेतावनी दे डाली है. पूर्व दिग्गज का मानना है कि फाइनल में भी भारत को उसी तरह की पिच मिलेगी, जिसपर रन बनाना मुश्किल होगा, लेकिन ईशान के लिए मुश्किल नहीं होने वाला है. ईशान यदि पिच पर जम गए तो वहीं, पाकिस्तान के लिए मैच खत्म हो जाएगा.

जबरदस्त फॉर्म में हैं ईशान
हाल के समय में ईशान जबरदर्त फॉर्म में रहे हैं. इस साल यानी 2026 में अबतक ईशान ने 23 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में 40.41 की औसत और 176.04 के स्ट्राइक रेट से 889 रन बनाए. इस साल T20I में 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. T20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ़ 40 गेंदों में 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली. वहीं, ईशान 2026 में 1,500 T20 रन पूरे किए और इस साल वर्ल्ड क्रिकेट में सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में से एक बनकर उभरे हैं.
हालिया T20I स्कोर:
- 80 बनाम श्रीलंका* (जापान में, सेमीफाइनल)
- 42 बनाम अफ़गानिस्तान
- 38 बनाम अफ़गानिस्तान*
- 81 बनाम जिम्बाब्वे
भारत बनाम पाकिस्तान, T20I में आमने-सामने
- मैच: 17
- भारत जीता: 13
- पाकिस्तान जीता: 3
यह भी पढ़ें | एशियन गेम्स 2026 फाइनल, भारत-पाकिस्तान टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | IND vs PAK: मौसम बिगाड़ेगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला? कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 62% बारिश के चांस
यह भी पढ़ें | IND vs PAK: एशियाड में पाकिस्तान के गोल्ड जीतने के कितने चांस? टीम-आंकड़े-रणनीति-रिकॉर्ड सब भारत के साथ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं