विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में रॉकेट सी तेजी, आईपीएल में रनों का अंबार लगाने के बाद 100 फीसदी तक बढ़ाई ऐड फीस- सूत्र

आईपीएल 2026 में धूम मचाने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने विज्ञापन बाजार में भी हलचल मचा दी है. आईपीएल से पहले वो 1 करोड़ चार्ज कर रहे थे, लेकिन अब इसमें उन्होंने 100 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है.

वैभव सूर्यवंशी की ब्रांड वैल्यू में रॉकेट सी तेजी, आईपीएल में रनों का अंबार लगाने के बाद 100 फीसदी तक बढ़ाई ऐड फीस- सूत्र
Vaibhav Sooryavanshi increase Endorsement Fee

आईपीएल 2026 के 'वंडरकिड' वैभव सूर्यवंशी मैदान के बाद अब विज्ञापन बाजार में भी धूम मचाने जा रहे हैं. कुछ दिग्गजों ने दावा किया है कि अगर यह स्टार खिलाड़ियों की नीलामी में गया तो उन्हें 30 करोड़ तक मिल सकते हैं. सूर्यवंशी को फिलहाल राजस्थान रॉयल्स से 1.10 करोड़ की रिटेनर फीस मिलती है और अगर वह अपनी आईपीएल सैलरी में चेंज चाहते हैं तो उन्हें कम से कम एक सीजन और इंतजार करना पड़ेगा. 

आईपीएल 2026  में वैभव सूर्यवंशी ने 237.30 की स्ट्राइक रेट से 776 रन बनाए. वैभव ऑरेज कैप होल्डर रहे. उन्होंने फाइनल के बाद अवॉर्ड सेरेमनी में पांच खिताब जीते. वैभव के स्टारडम का आलम यह था कि विराट जैसे दिग्गजों के बीच भी कैमरा उन्हीं पर होता. बाजार के जानकारों की मानें तो 15 साल के इस युवा खिलाड़ी को मिल रही शोहरत का असर उनके ब्रांड वैल्यू पर भी पड़ा है, जो रॉकेट की रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

वैभव ने बढ़ाई विज्ञापन फीस

वैभव सूर्यवंशी के माता-पिता फिलहाल इस खिलाड़ी के ​ब्रांड एंडोर्समेंट को मैनेज करते हैं. इसमें उनकी मदद आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स भी मदद कर रही है. वैभव के पोर्टफोलियो में पहले ही कॉम्प्लान और रेड बुल जैसे ब्रांड्स हैं, जिनके विज्ञापनों में वह दिखाई दिए हैं. वहीं IPL में धमाल मचाने की वजह से कई दूसरे ब्रांड्स भी उन्हें साइन करने की होड़ में हैं. 

इंडस्ट्री के एक एक्सपर्ट ने नाम न बताने की शर्त पर एनडीटीवी से बात करते हुए बताया कि सूर्यवंशी ने अपनी एंडोर्समेंट फीस लगभग दोगुनी कर दी है. आईपीएल शुरू होने से पहले, उन्होंने हर डील के लिए करीब 1 करोड़ रुपये लिए थे. हालांकि, अब वह हर डील के लिए 1.5 से 2 करोड़ रुपये तक की फीस ले रहे हैं.

सूत्र ने NDTV को बताया,"आईपीएल से पहले, उन्होंने कुछ ब्रांड्स के साथ 1 करोड़ की प्राइस रेंज में डील साइन कि थी, लेकिन अब वह एंडोर्समेंट के लिए 1.5 से 2 करोड़ ले रहे हैं. उन्होंने कॉम्प्लान और रेड बुल के साथ 1 करोड़ की रेंज में डील की थी. यह लगभग प्राइस रेंज है, लेकिन अब वह 1.5 से 2 करोड़ देख रहे हैं."

15 साल की उम्र में, सूर्यवंशी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में हैं. जैसे-जैसे IPL 2026 उनकी ब्रांड वैल्यू को भारतीय क्रिकेट में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, उनके माता-पिता और मैनेजमेंट टीम के लिए इन मौकों को सावधानी से संभालना ज़रूरी है. कई एक्सपर्ट्स सूर्यवंशी की तुलना सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और सुनील गावस्कर से कर रहे हैं. हालांकि उनके टैलेंट से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन इस युवा खिलाड़ी को अभी भी बहुत कुछ सीखना है.

यह भी पढ़ें: वैभव नंबर-1, रबाडा नहीं इन्हें बताया बेस्ट गेंदबाज, आईपीएल 2026 के लिए पूर्व स्टार ने किया सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन

यह भी पढ़ें: 'सचिन, कोहली, गावस्कर जैसा टैलेंट' वैभव सूर्यवंशी को लेकर पूर्व वर्ल्ड चैंपियन ने कही बड़ी बात

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com