पूर्व भारतीय विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) फिर से क्रिकेट खेलते हुए नजर आयेंगे, वह सितंबर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (LLC) के दूसरे सत्र में हिस्सा लेंगे. तीन अन्य पूर्व खिलाड़ी - स्पिनर प्रज्ञान ओझा, आल राउंडर रीतिंदर सोढी और तेज गेंदबाज अशोक डिंडा - ने भी लीग की खिलाड़ी ड्राफ्ट प्रक्रिया का हिस्सा बनने की पुष्टि कर दी है.
पार्थिव इस तरह पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, यूसुफ पठान, हरभजन सिंह, पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली, महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और विश्व कप विजेता इंग्लैंड के पूर्व कप्तान इयोन मोर्गन के साथ जुड़ जायेंगे.
Just in! @parthiv9 @pragyanojha @MitchJohnson_25 @dindaashoke @PereraThisara #ReetinderSinghSodi confirmed for upcoming season of #LegendsLeagueCricket in September!
— Legends League Cricket (@llct20) July 15, 2022
Mark your calendars - The Bosses are back! Stay tuned for updates on Season 2 of #BossLogonKaGame#LLCT20 pic.twitter.com/bhJXVsLpnw
एलएलसी के दूसरे सत्र में चार टीमें और 110 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर खेलेंगे. मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल जॉनसन और श्रीलंका के पूर्व कप्तान थिसारा परेरा भी लीग से जुड़ गये हैं. टूर्नामेंट का शुरूआती चरण ओमान में खेला गया था जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटरों ने भारत, एशिया और विश्व एकादश तीन टीमों का प्रतिनिधित्व किया था.
* ‘मैं चाहता हुं वो विराट कोहली के सारे रिकॉर्ड तोड़ दे लेकिन..', बाबर आजम के साथी खिलाड़ी ने कहा
* BCCI ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, इस मामले में जल्द सुनवाई की मांग की
* VIDEO: युजी चहल की फिरकी ने उड़ाए इंग्लिश बल्लेबाजों के होश, इस तरह फंसाकर किया चारों स्टार्स को आउट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं