विज्ञापन
5 years ago

T20 World Cup AFG vs NZ:. अफगानिस्तान को न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया.इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइल में पहुंच गई है. वहीं, अफगानिस्तान के हारने के साथ ही भारत के सेमीफाइनल खेलने की उम्मीद स्वाहा हो गया है.  केन विलियमसन ने 42 गेंद पर 40 रन बनाए तो वहीं डेवॉन कॉनवे ने 32 गेंद पर 36 रन बनाकर न्यूजीलैंड को जीत दिला दी, इसके अलावा मार्टिन गुप्टिल ने 28 रन बनाए थे. मिशेल 17 रन की पारी खेलने के बाद आउट हुए, कीवी टीम को दूसरा झटका 57 रन पर लगा था लेकिन इसके बाद बाद विलियमसन और कॉनवे ने संभल कर बल्लेबाजी की और 18.1 ओवर में अपनी टीम को जीत दिला दी, ग्रुप 2 से अब न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंची है. भारत का सेमीफाइनल में पहंचने की रेस खत्म हो गई है. स्कोरकार्ड

इससे पहले अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पहले खेलते हुए अफगानिस्तान ने 8 विकेट पर 124 रन बनाए, अफगानिस्तान की ओर से जादरान ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए., न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने 3 विकेट लिए. न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है तो वहीं दूसरी ओर अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन में मुजीब की वापसी हुई है. आजका मैच हर हाल में कीवी टीम जीतना चाहेगी, दूसरी ओर अफगानिस्तान इस ्मैच को जीतकर उलटफेर करना चाहेगा. इस मैच को न्यूजीलैंड की टीम जीतने में सफल रही तो भारत और अफगानिस्तान दोनों सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो जाएगी.

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): मार्टिन गप्टिल, डेरिल मिशेल, केन विलियमसन (कप्तान), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउथी, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): हजरतुल्लाह जजई, मोहम्मद शहजाद (विकेटकीपर), रहमानुल्ला गुरबाज, नजीबुल्लाह जादरान, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी (कप्तान), करीम जनत, राशिद खान, नवीन-उल-हक, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान

T20 World Cup: न्यूजीलैंड v/s अफगानिस्तान मुकाबले से पहले भारत के सेमीफाइनल के लिए क्या बन रहे हैं समीकरण, जाने

VIDEO:  ​Afghanistan VS NZ: क्‍या हैं 3 अहम बातें जिनसे अफगानिस्‍तान को मिल सकती है जीत ?

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Afghanistan, India, Rashid Khan, Kane Stuart Williamson, ICC T20 World Cup 2021, New Zealand Vs Afghanistan 11/07/2021 Nzaf11072021204851, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com