अफगानिस्तान टीम को भारत के खिलाफ 14 जून से बेंगलुरू में टेस्ट मैच खेलना है
- कहा, विराट के नहीं होने के बावजूद भारत एक शीर्ष टीम
- कोहली होते तो हम उनके खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाते
- हमारे स्पिनर भारत की बल्लेबाजी को कड़ी चुनौती देंगे
नई दिल्ली:
टेस्ट क्रिकेट की नई नवेली अफगानिस्तान टीम अगले माह भारत के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट में अच्छे प्रदर्शन को लेकर विश्वास से भरी हुई है. टीम के कप्तान असगर स्टैनिकजई का मानना है कि उनके ‘विश्वस्तरीय’ स्पिनर 14 जून से बेंगलुरू में होने वाले टेस्ट में भारत की मजबूत बल्लेबाजी को कड़ी चुनौती पेश करेंगे. अफगानिस्तान टेस्ट क्रिकेट में अपना बहुप्रतीक्षित पदार्पण चिन्नास्वामी स्टेडियम में करेगा. स्टैनिकजई ने कहा कि उनका लक्ष्य भारतीय टीम को चुनौती पेश करना है जो अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना इस मैच में उतरेगी. स्टैनिकजई ने कहा, ‘विराट कोहली खेलें या न खेलें, भारत शीर्ष टीम है और अपनी सरजमीं पर तो वह बेहद दमदार है. वैसे, कोहली बहुत बड़े खिलाड़ी हैं और हम उनके खिलाफ खेलने का लुत्फ उठाते.’
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में अजिंक्य रहाणे होंगे टीम इंडिया के कप्तान...
उन्होंने कहा, ‘हर कोई जानता है कि भारत का उसकी सरजमीं पर सामना करना कितना मुश्किल है. यह सीखने के लिहाज से हमारे लिए बहुत अच्छा अनुभव होगा लेकिन हम निश्चित तौर पर चुनौती से परेशान नहीं हैं. हम जीत के लिये खेलेंगे. हमारे पास विश्वस्तरीय स्पिनर हैं और वे भारत को परेशानी में डाल सकते हैं.’अफगानिस्तान टीम के कोच फिल सिमन्स जहां टीम को पांच दिवसीय चुनौती के लिये शारीरिक और मानसिक तौर पर तैयार करने पर जोर दे रहे हैं वहीं स्टैनिकजई का मानना है कि चार दिवसीय क्रिकेट से टेस्ट ढांचे में ढलना कोई बड़ा मसला नहीं होगा. अब तक 86 वनडे और 51 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके स्टैनिकजई ने कहा, ‘हम उनके खिलाड़ियों से सीखना चाहते हैं और वे हमसे सीख सकते हैं. हां, हम अपना पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं लेकिन हम प्रथम श्रेणी मैचों के पर्याप्त अनुभव के साथ इस मैच में उतरेंगे.’
वीडियो: गावस्कर ने इस अंदाज में की विराट कोहली की तारीफ.. उन्होंने कहा, ‘हम एक साल में लगभग दस चार दिवसीय मैच खेलते हैं और दो बार आईसीसी अंतरमहाद्वीपीय कप जीत चुके हैं. टेस्ट निश्चित तौर पर भिन्न होगा लेकिन मैं यह नहीं कहूंगा कि इसमें बहुत बड़ा अंतर है.’टीम के मुख्य खिलाड़ी स्पिनर राशिद खान और मुजीब जादरान तथा आलराउंडर मोहम्मद नबी अभी आईपीएल में खेल रहे हैं. राशिद चोटी के लेग स्पिनर के रूप में उभरे हैं तथा मुजीब, जाहिर खान और कैस अहमद भी तेजी से सुधार कर रहे हैं. स्टैनिकजई ने कहा, ‘स्पिन हमारी ताकत है और इसमें कोई संदेह नहीं। हमारे पास दौलत और शापूर जादरान जैसे अच्छे तेज गेंदबाज भी हैं जो 140 किमी की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। इसलिए हमारे पास संसाधन हैं.’ (इनपुट: भाषा)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
India Vs Afghanistan Test, Asghar Stanikzai, Virat Kohli