विज्ञापन

Afghanistan vs India: अर्शदीप सिंह के निशाने पर जडेजा का रिकॉर्ड, T20I सीरीज में रच सकते हैं इतिहास

Afghanistan vs India T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज के दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिर्फ 4 विकेट दूर हैं.

Afghanistan vs India: अर्शदीप सिंह के निशाने पर जडेजा का रिकॉर्ड, T20I सीरीज में रच सकते हैं इतिहास
IANS

Afghanistan vs India T20I: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा. श्रेयस अय्यर टीम की कमान संभालेंगे. इस सीरीज में भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में अर्शदीप सिर्फ 4 विकेट दूर हैं. अगर वह यह कारनामा कर लेते हैं तो रविंद्र जडेजा को पीछे छोड़कर इस मामले में नंबर-1 भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे.

दरअसल, अभी अफगानिस्तान के खिलाफ सभी इंटरनेशनल फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा 16 विकेट लेने का रिकॉर्ड रविंद्र जडेजा के नाम है. जडेजा ने 7 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. वहीं अर्शदीप सिंह 7 मैचों में 13 विकेट अपने नाम कर चुके हैं और दूसरे स्थान पर हैं. ऐसे में आगामी टी20 सीरीज में अगर अर्शदीप 4 विकेट लेने में सफल रहते हैं तो उनके विकेटों की संख्या 17 हो जाएगी और वह जडेजा का रिकॉर्ड तोड़कर अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 10 गेंदबाज

  • रवींद्र जडेजा- 16 विकेट
  • अर्शदीप सिंह- 13 विकेट
  • रविचंद्रन अश्विन-13 विकेट
  • जसप्रीत बुमराह- 10 विकेट
  • कुलदीप यादव - 9 विकेट
  • मोहम्मद शमी- 9 विकेट
  • वॉशिंगटन सुंदर- 9 विकेट
  • प्रसिद्ध कृष्णा- 8 विकेट
  • गुरनूर बरार- 7 विकेट
  • एमजे सुथार- 7 विकेट

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

अर्शदीप सिंह- 8 विकेट
रविचंद्रन अश्विन- 5 विकेट
भुवनेश्वर कुमार- 5 विकेट
अक्षर पटेल- 5 विकेट
जसप्रीत बुमराह- 4 विकेट
लक्ष्मीपति बालाजी- 3 विकेट
शिवम दुबे- 3 विकेट
रवींद्र जडेजा- 3 विकेट
कुलदीप यादव- 3 विकेट
मोहम्मद शमी- 3 विकेट

भारत और अफगानिस्तान टी-20 शेड्यूल

भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को वनडे सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा, जिसके बाद 15 सितंबर को दूसरा मुकाबला आयोजित होगा. सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच 17 सितंबर को खेला जाना है. तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे.

अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी*, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर*, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह*, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा*.

ये भी पढ़ें-  भारत को मिली महिला चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी, मुंबई और वडोदरा में होगा मुकाबला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Afghanistan, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com