Abhishek Sharma World record: पांचवें टी-20 में भारत को इंग्लैंड ने 56 रन हराकर सीरीज पर 4-0 से कब्जा कर लिया. भारत की हार में जोस बटलर हीरो रहे. जिन्होंने 64 गेंद पर 131 रन की पारी खेली, अपनी पारी में बटलर ने 12 चौके और 8 छक्के लगाए. इंग्लैंड ने 3 विकेट पर 257 रन बनाए जिसके बाद भारतीय टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 201 रन ही बना सकी. भले ही भारतीय टीम मैच हार गई लेकिन अभिषेक शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल में एक वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
अभिषेक शर्मा दुनिया के इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने दूसरे फॉर्मेट में खेला बिना सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. अभिषेक ने अबतक 53 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल लिए हैं. ऐसा कर उन्होंने सैमुअल बद्री के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बद्री ने दूसरे फॉर्मेट में खेला बिना खेले 52 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं.
दूसरे फॉर्मेट में खेले बिना सबसे ज्यादा T20I (FM टीमें)
- 53 अभिषेक शर्मा
- 52 सैमुअल बद्री
- 41 ताशिंगा मुसेकिवा
- 30 नुवान तुषारा
- 25 हर्षल पटेल
पांचवें टी-20 मैच में अभिषेक केवल 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. अभिषेक ने इस टी-20 सीरीज में 5 मैच खेलकर 131 रन बनाए, वहीं, सीरीज में सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक ने बनाया है. ब्रूक ने 5 मैच की 4 पारी में कुल 229 रन बनाने में सफल रहे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं