विज्ञापन

IND vs USA: अभिषेक शर्मा T20I में महारिकॉर्ड बनाने के करीब, 5 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास

IND vs USA, T20 World Cup 2026: भारत और यूएसए के बीच मुकाबला खेला जाने वाला है. इस मैच में अभिषेक शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका होगा.

IND vs USA: अभिषेक शर्मा T20I में महारिकॉर्ड बनाने के करीब, 5 छक्के लगाते ही रच देंगे इतिहास
T20 World Cup 2026, IND vs USA: अभिषेक शर्मा इतिहास रचने करीब

IND vs USA, Abhishek Sharma upcoming records: टी-20 वर्ल्ड कप में यूएसए के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा इतिहास रच सकते है. अभिषेक आजके मैच में 5 छक्के लगाने में सफल रहे तो भारत में टी-20 इंटरनेशनल में 50 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन जाएंगे. अब तक अभिषेक ने भारत में खेलते हुए 45 छक्के टी-20 इंटरनेशनल में लगाए हैं. बता दें कि भारत की धरती पर टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्का भारत की ओऱ से रोहित शर्मा ने लगाए हैं. रोहित ने 85 छक्के भारत में लगा चुके हैं. इस मामले में दूसरे नंबर पर सूर्य़कुमार यादव हैं. सूर्या ने भारत में 82 छक्के लगाए हैं. हार्दिक पंड्या ने 58 और विराट कोहली ने भारत में खेलते हुए T20I में कुल 56 छक्के लगाए हैं. 

भारत में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के

  • रोहित शर्मा 85
  • सूर्यकुमार यादव 82
  • हार्दिक पंड्या 58
  • विराट कोहली 56
  • अभिषेक शर्मा  45

इसके अलावा अभिषेक शर्मा पहले ओवर में सबसे ज्यादा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. इस मामले में सबसे आगे रोहित शर्मा हैं. रोहित ने 12 छक्के पहले ओवर में लगाए हैं. 

टी-20 इंटरनेशनल में पहले ओवर के दौरान सबसे ज्यादा छक्का

  • रोहित शर्मा 12
  • अभिषेक शर्मा 10
  • ईशान किशन 7
  • वीरेंद्र सहवाग 4
  • यशस्वी जायसवाल 4
  • संजू सैमसन 3

 बतौर ओपनर टी-20 में अभिषेक शर्मा 300 छक्के पूरा करने के करीब है. इसके लिए अभिषेक को 11 छक्के लगाने होंगे. अभिषेक ने अबतक बतौर ओपनर टी-20 में कुल 289 छक्के लगाए हैं. 

भारत संभावित इलेवन  
ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह/ मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह

यूएसए संभावित XI
एंड्रीज़ गौस, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, मोनांक पटेल (कप्तान और विकेटकीपर), मिलिंद कुमार, हरमीत सिंह, शुभम रंजने, संजय कृष्णमूर्ति, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर

ये भी पढ़ें-  IND vs USA Playing XI: जसप्रीत बुमराह और गौतम गंभीर का चहेता बाहर! इन बदलावों के साथ वानखेड़े T20 में उतरेगी भारतीय टीम !

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com