विज्ञापन

Bujho To Jane:एक छोटा सा सिपाही, उसकी खींच कर निक्कर लाई, बताओ क्या है?

Paheliyan In Hindi: पहेलियां सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं होती, बल्कि ये हमारी सोचने, समझने की क्षमता को तेज करती हैं. पुराने समय से भारत में पहेलियों का खास महत्व रहा है और आज भी ये दिमागी कसरत का बेहतरीन तरीका मानी जाती हैं.

Bujho To Jane:एक छोटा सा सिपाही, उसकी खींच कर निक्कर लाई, बताओ क्या है?
Hindi riddles with Answers

Paheliyan In Hindi: पहेलियां सिर्फ दिमाग का ही खेल नहीं है बल्कि यह हमारी सोचने और समझने की क्षमता को भी तेज करती हैं. भारत में पुराने समय से ही जब मोबाइल या टीवी नहीं हुआ करते थे पहेलियों का खूब चलन था और आज भी यह टाइम पास के साथ ही दिमाग को तेज करने का एक बेहतरीन गेम है. पहेलियों का जवाब न मिलने पर लोग उदास भी होते हैं और हल मिलते ही चेहरे पर खुशी भी आ जाती है. ऐसी ही एक पहेली आज हम आपके लिए लेकर आए हैं. देखते हैं इसका जवाब आपके पास है या नहीं.

ये है आज की पहेली

एक छोटा सा सिपाही, उसकी खींच कर निक्कर लाई, बताओ क्या है यह?

इस पहेली को ध्यान से पढ़िए और सोचिए कि इसका क्या मतलब हो सकता है. इस पहेली को पढ़कर दिमाग पर काफी ज्यादा जोर पड़ता है कि आखिर इसका जवाब क्या हो सकता है. यही तो पहेलियों की खासियत होती है कि इन्हें पढ़कर दिमाग एकदम से जवाब की सोच में पड़ जाता है. तो आइए आपको बताते हैं इस पहेली का सही जवाब

ये है इसका सही जवाब-

अगर आप अब तक सोच में पड़े हैं, तो चलिए राज खोलते हैं.
इस पहेली का सही जवाब है – केला (Banana).

यहां “छोटा सा सिपाही” से मतलब केले से है और “निक्कर” का इशारा उसके छिलके की ओर है, जिसे खींचकर उतारा जाता है. जवाब सुनते ही सब कुछ साफ हो जाता है और यही पहेली की खूबसूरती है.

Latest and Breaking News on NDTV


इसे भी पढ़ें: Benefits of Early Dinner: शाम 7 बजे से पहले खाना खाने से क्या होता है? फायदे जान आज से बना लेंगे आदत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com