विज्ञापन

9 चौके, 11 छक्के... महज 20 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने पूरा किया शतक

न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में अभिषेक का कोहराम देखने को मिला. उन्होंने बाउंड्री से ही शतक पूरा किया.

9 चौके, 11 छक्के... महज 20 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने पूरा किया शतक
महज 20 गेंदों में अभिषेक शर्मा ने पूरा किया शतक

भारत के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मंगलवार को हेनरी स्टेडियम में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में 113 रन बनाए. 38 गेंदों की पारी में अभिषेक ने 11 छक्के और 9 चौके लगाए. इस दौरान उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ 7.1 ओवरों में 133 रन की साझेदारी की. इस पारी के साथ अभिषेक ने रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी है. अभिषेक ने अपनी पारी के दौरान 102 रन सिर्फ बाउंड्री से बटोरे. भले ही उनका शतक 35 गेंदों में आया हो, लेकिन अगर बाउंड्री की गेंदों को काउंड करें तो इस बल्लेबाज ने सिर्फ 20 गेंदों में ही शतक ठोक दिया. ऐसा नहीं था कि उन्होंने कोई सिंगल नहीं लिया. अभिषेक ने 11 रन सिंगल से भी बटोरे. 

पहली ही गेंद से की शुरुआत

भारत को जीत के लिए 199 का लक्ष्य मिला था. अभिषेक को पहले ओवर की पांचवीं गेंद पर स्ट्राइक मिली और उन्होंने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा.  इसके बाद दूसरे ओवर में छक्कों की झड़ी लगा दी.तीन ओवर का खेल खत्म होने तक भारत ने 64 रन बना लिए थे और अभिषेक 11 गेंदों में 39 रन बनाकर खेल रहे थे.  पावरप्ले खत्म होते होते अभिषेक की फिफ्टी हो चुकी थी और टीम इंडिया की जीत तय थी. क्योंकि शुरुआती 36 गेंदों में ही भारत ने 118 रन बना लिए थे. अभिषेक ने पारी के दौरान मैदान के चारों और रन बटोरे.

Latest and Breaking News on NDTV

35 गेंदों में शतक ठोक लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

यह टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा का 11वां शतक था. इस लिस्ट में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं, जिन्होंने अपने करियर में कुल 22 शतक लगाए. वहीं, बाबर आजम (13) इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं. क्विंटन डी कॉक (10), विराट कोहली (10) और डेविड वॉर्नर (10) संयुक्त रूप से चौथे पायदान पर मौजूद हैं.

अभिषेक शर्मा पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं. इस लिस्ट में ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा संयुक्त रूप से शीर्ष पर हैं, जिन्होने 5-5 शतक लगाए हैं. करनबीर सिंह, फिल सॉल्ट, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा इस लिस्ट में 4-4 शतकों के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

फुल-मेंबर टीमों की तरफ से सबसे तेज शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की सूची में अभिषेक (30 गेंदें बनाम अफगानिस्तान, 2026) पहले ही शीर्ष पायदान पर थे, लेकिन न्यूजीलैंड के विरुद्ध वेलिंगटन में 35 गेंदों में शतक लगाकर इस लिस्ट में अभिषेक संयुक्त रूप से तीसरे पायदान पर भी शामिल हो गए हैं. उनके अलावा, डेविड मिलर (बनाम बांग्लादेश, 2017) और रोहित शर्मा (बनाम श्रीलंका, 2017) 35-35 गेंदों में यह कारनामा कर चुके हैं. सिकंदर रजा (33 गेंदें बनाम गाम्बिया, 2024) इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर मौजूद हैं.

अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में अपनी पहली ही गेंद पर छक्का लगाया. अभिषेक (8 बार) टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले पायदान पर हैं. इस लिस्ट में अफगानिस्तान के शफीकुल्लाह शिनवारी (6 बार), जबकि सूर्यकुमार यादव (5 बार) तीसरे स्थान पर मौजूद हैं.

अभिषेक ने इस मुकाबले के दौरान 11 छक्के लगाए. इससे पहले अभिषेक शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ साल 2025 में एक ही पारी में 13 छक्के लगा चुके थे. साल 2026 में उन्होंने अफगानिस्तान के विरुद्ध 11 छक्के जड़ने का कारनामा किया था. भारत के लिए टी20 पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा, तिलक वर्मा और ईशान किशन उनसे पीछे हैं, जिन्होंने एक ही टी20 पारी में 10-10 छक्के जड़े.

अभिषेक पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले की एक पारी में सबसे ज्यादा बार 10 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे पायदान पर हैं. उनसे आगे ऑस्ट्रिया करनबीर सिंह (5 बार) हैं.

यह भी पढ़ें: अभिषेक-वैभव का कोहराम! पावरप्ले में 118 रन, भारत ने T20I में बनाया विश्व रिकॉर्ड

यह भी पढ़ें: 35 गेंदों में ठोका शतक, फिर भी खुश नहीं हुए गुरु युवराज, अभिषेक शर्मा को फिर दिया चैलेंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Abhishek Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com