भारत ने तीसरे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और केवल 2.2 ओवर में 50 रन पूरे किए. वहीं, ये खबर लिखे जाने तक भारत ने 5 ओवर में 100 रन पूरे किए, वहीं, भारत ने 2.2 ओवर में 50 रन ठोककर T20I में सबसे तेज टीम 50 बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली . आज अभिषेक और वैभव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और धमाका कर दिया. खासकर अभिषेक ने केवल 15 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया. वहीं, अभिषेक ने टी-20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के भी पूरे कर लिए. दूसरी ओर वैभव ने भी धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी कर कीवी गेंदबाजों को सांस लेने तक नहीं दिया. वैभव 19 गेंद पर 45 रन बनाकर आउट हुए. भारत का पहला विकेट 133 रन पर गिरा.
T20I में सबसे तेज़ टीम 50 (ओवरों के हिसाब से)
- 2.2 - पापुआ न्यू गिनी बनाम वानुअतु, पोर्ट मोरेस्बी, 2019
- 2.2 - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021
- 2.2 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026
- 2.3 - फिलीपींस बनाम इंडोनेशिया, बाली, 2023
- 2.4 - न्यूज़ीलैंड बनाम स्कॉटलैंड, द ओवल, 2009
- 2.4 - न्यूज़ीलैंड बनाम इंग्लैंड, ऑकलैंड, 2019
- 2.4 - दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़, सेंचुरियन, 2023
वहीं, भारत ने पॉवर प्ले के दौरान सबसे बड़ा स्कोर बनाने का भी कमाल किया. भारत ने पॉवर प्ले में 118 रन बनाए. इससे पहले यह रिकॉर्ड रोमानिया के ना म था. रोमानिया ने सर्बिया के खिलाफ 5.4 ओवर में 113 रन का स्कोर खड़ा किया था.
पुरुष T20I में 1-6 ओवरों के दौरान 100 से ज़्यादा रन
118/0 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 - ज़िम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (RSC), 2024
102/0 - दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़, सेंचुरियन, 2023
100/0 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका, ओल्ड ट्रैफ़र्ड, 2025
100/0 - भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दिल्ली, 2026
भारत को मिला 199 रन का टारगेट
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मंगलवार को यहां पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद तीन विकेट पर 198 रन बनाए. न्यूजीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने 52 गेंद पर सर्वाधिक नाबाद 89 रन बनाए, जो उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर है. उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और इतने ही छक्के लगाए और इस दौरान टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 2000 रन पूरे किए। उनके अलावा फिन एलन ने 40 और बेवन जैकब्स ने नाबाद 39 रन का योगदान दिया. भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नीतीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया.
यह भी पढ़ें | भारत-न्यूजीलैंड तीसरा टी-20 आज, फ्री में कैसे देखें Live मुकाबला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं