विज्ञापन

VIDEO: सेमी फाइनल से पहले किसके पास पहुंचे अभिषेक, ईशान और अक्षर पटेल? हाथ जोड़कर जीत के लिए की विनती

सेमी फाइनल मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं.

VIDEO: सेमी फाइनल से पहले किसके पास पहुंचे अभिषेक, ईशान और अक्षर पटेल? हाथ जोड़कर जीत के लिए की विनती
Abhishek Sharma And Ishan Kishan
  • टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच पहला मुकाबला कोलकाता में खेला जाएगा
  • भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पांच मार्च को शाम सात बजे शुरू होगा
  • अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल ने सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा कर आशीर्वाद लिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चमचमाती ट्रॉफी कौन सी टीम उठाएगी? इस सवाल के जवाब में अब महज तीन मैच शेष रह गए हैं. टूर्नामेंट का पहला सेमी फाइनल मुकाबला आज (चार मार्च) दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता में खेला जाएगा. वहीं दूसरे मुकाबले में कल (पांच मार्च) भारतीय टीम इंग्लैंड से मुंबई में भिड़ेगी. इन दोनों मुकाबलों में जिन टीमों को जीत मिलेगी. वह आठ मार्च को ट्रॉफी के लिए जोर लगाएगी. यहीं वजह है कि सभी टीमों के दिल की धड़कने बढ़ी हुई हैं. 

अभिषेक, ईशान और अक्षर पटेल ने सिद्धिविनायक मंदिर में किया पूजा पाठ

सेमी फाइनल मुकाबले से पहले कुछ भारतीय खिलाड़ियों का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वह मुंबई के प्रभादेवी इलाके में स्थित श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर में पूजा पाठ करते हुए नजर आ रहे हैं. वायरल हो रहे वीडियो में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और अक्षर पटेल को भगवान के सामने हाथ जोड़े हुए देखा जा सकता है. इस दौरान मंदिर के पुजारी से तीनों खिलाड़ियों ने माथे पर तिलक लगवाते हुए आशीर्वाद भी प्राप्त किया. 

वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच 

भारत और इंग्लैंड के बीच टूर्नामेंट का दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला गुरुवार (पांच मार्च) को मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान में शाम 6.30 बजे आएंगे. वहीं मैच का लाइव रोमांच आधे घंटे बाद यानी कि 7.00 बजे से देखने को मिलेगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. वह आठ मैच को फाइनल राउंड में शिरकत करेगी. 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम 

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह. 

यह भी पढ़ें- SA vs NZ Semi-Final: बारिश की वजह से रद्द हुआ दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड मुकाबला तो फाइनल में कौन? कुछ ऐसा बनेगा समीकरण

लेखक के बारे में
img
राकेश कुमार सिंह
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, South Africa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com