विज्ञापन

IND vs NZ, T20 World Cup Final: पापा मेरी जान...अभिषेक शर्मा ने फाइनल से पहले अपने पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

Abhishek Sharma touched his father's feet to seek his blessings: अभिषेक शर्मा ने फाइनल से पहले अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और पूरे समर्पण के साथ तैयारी में जुट गए। यही संस्कार एक खिलाड़ी को और मजबूत बनाते हैं

IND vs NZ, T20 World Cup Final: पापा मेरी जान...अभिषेक शर्मा ने फाइनल से पहले अपने पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद
IND vs NZ, T20 World cup 2026:

IND vs NZ, T20 World Cup 2026: खराब फॉर्म से गुजर रहे अभिषेक शर्मा ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल से पहले अपने पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया है जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है. अभिषेक फाइनल के लिए पूरे समर्पण के साथ तैयारी में जुट गए हैं, उम्मीद है कि फाइनल में अभिषेक एक बेहतरीन पारी खेलकर टीम इंडिया को विश्व विजेता बनाएंगे. संस्कार एक खिलाड़ी को और मजबूत बनाते हैं, ऐसे में अपने पापा का आशीर्वाद लेकर अभिषेक फाइनल में उतरने वाले हैं. 

जब अभिषेक शर्मा बड़े फाइनल से पहले ट्रेनिंग कर रहे थे, तो उनके पिता और बचपन के कोच राजकुमार शर्मा चुपचाप दूर से देख रहे थे, हर सही टाइम पर किए गए शॉट पर सिर हिला रहे थे, अपने बेटे को सबसे मुश्किल समय में सपोर्ट कर रहे थे, बिना उसे बताए भी:

उन्होंने कहा, “बहुत टाइम बाद नेट देख रहा हूं, कल सब अच्छा होगा टीम भी वर्ल्ड कप जीतेगी...” मैं वहीं बैठा हूं,  लेकिन असली मज़ा यहां  से मैच देखने में है. मैंने उनके क्रिकेट के शुरुआती दिन बाउंड्री रोप के पास से देखे थे, मज़ा आता था."

ये भी पढ़ें-  IND vs NZ, T20 World Cup Final: फुल एक्शन मोड में गौतम गंभीर, अभिषेक शर्मा से की बात, अजीत अगरकर के साथ मिलकर तैयार किया मास्टर प्लान

बता दें कि अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. शुरुआती तीन मैचों में खाता खोलने में असफल रहे अभिषेक टूर्नामेंट के 7 मैचों में 12.71 की औसत से केवल 89 रन बना पाए हैं। इस दौरान जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने अपना एकमात्र अर्धशतक लगाया था और 30 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली थी. देखना होगा कि फाइनल में भारतीय टीम सेमीफाइनल वाली प्लेइंग इलेवन के साथ ही खेलेगी या फिर बदलाव के साथ उतरेगी.

दूसरी ओर भारत के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने फाइनल मैच में अभिषेक शर्मा की जगह रिंकू को इलेवन में शामिल करने की वकालत की है. गावस्कर ने कहा, "अभिषेक अपनी गलतियों से सीखते नजर नहीं आ रहे हैं. गेंदबाज लगातार एक ही क्षेत्र में गेंद डालकर उन्हें फंसा रहे हैं, लेकिन वह अपनी रणनीति में बदलाव नहीं कर पा रहे। उनके मुताबिक फाइनल जैसे बड़े मैच में टीम को स्थिरता और भरोसेमंद विकल्प चुनना चाहिए."

इसके अलावा गावस्कर ने कहा है कि "टीम को संजू सैमसन के साथ पारी की शुरुआत के लिए ईशान किशन को भेजना चाहिए और अभिषेक को टीम से बाहर कर उनकी जगह रिंकू सिंह को लाना चाहिए. रिंकू जैसे खिलाड़ी बड़े मैचों में दबाव झेलने की क्षमता रखते हैं."

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com