विज्ञापन

मिस्टर एबीडि विलियर्स ने बताया ' मिस्टर 360 डिग्री' बनने का राज, करेंगे जमकर अभ्यास, तो समझो बेड़ा पार

मिस्टर 360 डिग्री कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज एबीडि विलियर्स सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा सक्रिय हैं. और वह आए दिन खेल से जुड़ी अहम बात या जानकारी देते हैं. इसी कड़ी में उन्होंने जेन जी क्रिकेटरों को बहुत ही खास टिप्स दी है

मिस्टर एबीडि विलियर्स ने बताया ' मिस्टर 360 डिग्री' बनने का राज, करेंगे जमकर अभ्यास,  तो समझो बेड़ा पार
दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबीडि विलियर्स. उन्हें 'मिस्टर 360 डिग्री' के रूप में भी जाना जाता है
source: X

दक्षिण अफ्रीका के महानतम बल्लेबाजों में से एक एबीडि विलियर्स को मिस्टर 360 डिग्री कहा जाता है. इसके मायने हैं कि बल्लेबाज बैटिंग करते हुए स्टंप के आगे-पीछे किसी भी कोण पर बड़े-बड़े शॉट लगा सकता है. सूर्यकुमार यादव को भी ऐसा ही बल्लेबाज कहा जाता है! इस तरह के बल्लेबाज बाहर से देखने पर क्रिकेट को एकदम आसान बना देते हैं. लेकिन जितना आसान दिखता है, ऐसा होता नहीं है. एक तो बहुत हद तक यह यह नैसर्गिक बात है और दूसरा इस कौशल को विकसित करने में बहुत ही ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है. एबीडि विलियर्स ने भी बचपन से लेकर जमकर मेहनत की. अपनी इसी मेहनत को इस दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज ने एक पोस्ट कर एक खास ड्रिल (बार-बार दोहराकर सीखना या याद करना) के जरिए बताया है. 

डिवियियर्स ने पोस्ट किए वीडियो के ऊपर ही संदेश लिखा, 'बड़े होते हुए मैं इस ड्रिल को कई घंटे किए करता था. मैंने हमेशा खुद के द्वारा की गई ट्रेनिंग का हमेशा ही बहुत ज्यादा आनंद उठाया. यह किसी को प्रभावित करने के लिए नहीं था. न ही यह किसी को अपनी मेहनत का मूल्यांकन कराने के लिए था. यह खुद मेरे और सिर्फ मेरे लिए और मेरी अंतरआत्मा के लिए था.'

इस ड्रिल को हैंकिंग बॉल कहते हैं

एबीडि विलियर्स ने अपने युवावस्था में जिस ड्रिल को घंटों तक करने के बारे में बताया है, उसे रिएक्शन बॉल या हैंकिंग बॉल ड्रिल कहते हैं. इसमें एक टेनिस या रबर की गेंद को रस्सी से लटका दिया जाता है या दीवार पर अलग-अलग एंगल से फेंका जाता है, जिस पर उन्हें बिना किसी तय पैटर्न के तेजी से प्रहार करना होता है. इसे क्रिकेट कोचिंग की भाषा में "हैंड-आई कोऑर्डिनेशन एंड रिफ्लेक्स एन्हांसमेंट ड्रिल" (Hand-Eye Coordination and Reflex Enhancement Drill) या आधुनिक क्रिकेट में "कॉग्निटिव क्रिकेट ट्रेनिंग" कहा जाता है. इसका मकसद  दिमगा और शरीर (Body/Hands) के बीच की प्रतिक्रिया समय को माइक्रोसेकंड्स में तेज करना होता है. अब जब डिविलियर्स ने इसे कई साल और बचपन से ही करना शुरू किया, तभी वह खुद को मिस्टर 360 बल्लेबाज के रूप में स्थापित कर सके.

इस ड्रिल से मिलता है यह फायदा

इस ड्रिल से बल्लेबाज के निर्णय लेने न केवल क्षमता विकसित होती है, बल्कि उसे शॉट के लिए अलग से समय हासिल होना, गेंद को स्वीट पार्ट से मिडलिंग करना आदि में मदद मिलती है. फायदा यह होता है कि काफी विविधता वाले गेंदबाज के खिलाफ बल्लेबाज को लाइन, लेंथ पढ़ने में लगने वाले समय को भी कम करती है.  साथ ही, आखिरी पलों में शॉट बदलने में भी यह ड्रिल मदद करती है. और बल्लेबाज स्टंप के चारों ओर (स्वीव, स्कूप, रिवर्स स्वीप रिवर्स  स्कूप) आदि शॉट खलते हैं. और यह एक्सरसाइज बल्लेबाज को अपनी बिना पोजीशन बदले शॉट को बाउंड्री तक पहुंचाने में मदद करती है. साथ ही यह एक्सरसाइज और भी बातों में मदद करती है. 

मसल मेमेरी का विकास होना

मसल मेमोरी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि हर खेल में बहुत ही अहम होती है, लेकिन बल्लेबाजी कई मूवमेंट का हिस्सा है, तो इसमें परफैक्ट मसल मेमोरी के बहुत ही ज्यादा मायने होते हैं. बार-बार एक ही ड्रिल करने से मांसपेशियों की अपनी एक याददाश्त विकसित हो जाती है, जिसे मसल मेमोरी कहते हैं और दबाव के समय भी शरीर, हाथ या पैर एक तरह से ऑटोमोड में खुद-ब-खुद काम करते हैं. 


ये पक्ष भी होते हैं मजबूत

हैंड-आई कोऑर्डिनेशन (Hand-Eye Coordination): वीरेंद्र सहवाग इसी पहलू के लिए जाने जाते थे. और यह उनकी पहचान बन गया था. इसके मायने हैं कि आंखें जिस गति से गेंद को देखती हैं, हाथ उसी सटीकता और स्पीड से बल्ले को वहां पहुंचाते हैं. यह हैंगिंग बॉल ड्रिल का बहुत ही बड़ा फायदा है

फुटवर्क और बॉडी बैलेंस: यह वह बात है, जिस पर बैटिंग रूपी इमारत खड़ी होती है. ऐसे में हैंगिंग-बॉल ड्रिल से बहुत ही कम जगह होने के बावजूद इस एक्सरसाइज से इन पहलुओं पर काम किया जा सकता है. 
 

मेंटल फोकस और कंसट्रेशन: यह एक और पहलू है, जो मानसिक एकाग्रता और विजुअल एकाग्रता दोनों ही पहलुओं में बहुत ज्यादा मदद करती है. यूं तो इसके भी कई विकल्प हैं, लेकिन जब कोई बल्लेबाज इस पर काम करता है, तो वह खुद को मानसिक रूप से थका महसूस नहीं करता और इससे उसे पारी का आंकलन करने और बड़ी पारी खेलने में मदद मिलती है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Abraham Benjamin De Villiers, South Africa, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com