विज्ञापन

'वह डीजल इंजन की तरह है', जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी की गेंदबाजी देख गदगद हैं इरफान पठान, कर दी यह भविष्यवाणी

Irfan Pathan Prediction on Aaqib Nabi: आकिब नबी के शानदार प्रदर्शन और आईपीएल स्टार अब्दुल समद की बेखौफ बल्लेबाजी ने यह सुनिश्चित किया कि जिस टीम को कभी लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वाली टीम के रूप में जाना जाता था वह अब खिताब से सिर्फ एक कदम दूर है.

'वह डीजल इंजन की तरह है', जम्मू-कश्मीर के आकिब नबी की गेंदबाजी देख गदगद हैं इरफान पठान, कर दी यह भविष्यवाणी
Jammu & Kashmir reaches Ranji Trophy final

Irfan Pathan on Aaqib Nabi: जम्मू कश्मीर ने बुधवार को यहां सेमीफाइनल के चौथे दिन दो बार के पूर्व चैंपियन बंगाल को छह विकेट से करारी शिकस्त देकर अपने 67 साल के इतिहास में पहली बार रणजी ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया. बंगाल ने जम्मू कश्मीर के सामने 126 रन का लक्ष्य रखा था. जम्मू कश्मीर में 34.4 ओवर में चार विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर दिया. उसकी तरफ से वंशज शर्मा ने नाबाद 43 और अब्दुल समद ने नाबाद 30 रन बनाए. इससे पहले तेज गेंदबाज आकिब नबी ने मैच में 9 विकेट लेकर बंगाल की जीत की संभावनाओं को पूरी तरह से खत्म कर दिया था.

जम्मू कश्मीर  की इस जीत में आकिब नबी ने अहम भूमिका निभाई, ऐसे में जम्मू कश्मीर के पूर्व मेंटर इरफान पठान ने आकिब नबी को लेकर भविष्यवाणी की है, नबी को लेकर इरफान पठान ने बयान दिया है और माना है कि यह गेंदबाज जल्द ही भारतीय टीम के लिए टेस्ट मैच खेलेगा, इरफान ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकिब नबी की तारीफ की, आकिब नबी को लेकर इरफान ने कहा कि, "वह डीजल इंजन की तरह है"

पूर्व दिग्गज इरफान ने कहा, "देखिए इस सीजन आकिब नबी ने 55 विकेट ले चुके हैं. वह कमाल का है. वह बल्लेबाजी में भी 243 रन बनाए हैं वह 8 और 9 नंबर पर अच्छी बल्लेबाजी कर सकता है, लेकिन सवाल है कि वह कितना जल्दी टेस्ट टीम में आ सकता है. मुझे लगता है कि वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलेगा. उसे जरूर मौकी मिलेगा. उसे बस खेलते रहना होगा लोग बात कर रहे हैं कि आईपीएल में अच्छा खेलेगा तो उसे मौका मिल जाएगा". 

Latest and Breaking News on NDTV

जल्द खेलेगा भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट

इऱफान ने आगे कहा, "लेकिन मैं आपको बता दूं कि वह रेड बॉल का बेहतरीन गेंदबाज है. वह टेस्ट में खेलेगा, इसके लिए रास्ता बनेगा, मुझे पूरी उम्मीद है कि वह जल्द टेस्ट में खेलेगा. देखिए मुझे लगता है कि आकिब नबी अब भारत के लिए टेस्ट खेलने के लिए रेडी हैं. उसको बॉलिंग करते हुए देख रहा हूं, कमाल की गेंदबाजी की है'. 

पूर्व भारतीय गेंदबाज ने आगे कहा, "मुझे याद है कि जब मैं इस टीम का मेंटर था तो मैंने पहली बार उसे गेंदबाजी करते हुए देखा था तो मैं लोकल कोच से उन खिलाड़ियों के बारे में बात करता था. उसे आकिब नबी को डीजल इंजन कहा जाता था. ऐसा इसलिए क्योंकि वह थोड़ा सा समय लेता था, लेकिन एक बात शुरू होता था तो पीछे मुड़कर नहीं देखता था". 

ये भी पढ़ें- 'इसमें कोई शक नहीं है', ईशान किशन की बल्लेबाजी देख हैरत में हैं वसीम अकरम, बताया टी-20 क्रिकेट में दुनिया का सबसे स्पेशल बल्लेबाज

ये भी पढ़ें- ICC नहीं, भारत से मैच खेलने को लेकर पाकिस्तान ने किसके कहने पर मारी यू-टर्न, मोहसिन नकवी ने तोड़ी चुप्पी

इरफान ने आगे कहा, "वह लंबे-लंबे स्पेल डालता था. वह कभी थकता नहीं था. यह उसकी काबिलियत है, उसकी सीधी सीम रहती है जिस वजह से उसकी गेंद देर से मूव करती है. यही कारण है कि वह बल्लेबाज को परेशान करता है, मुझे लगता है कि आकिब नबी एक स्पेशल खिलाड़ी है. उसकी नई उड़ान देकर अच्छा लगता है."

मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए नबी ने कहा

‘‘पिछली बार हम क्वार्टर फाइनल में हार गए थे, लेकिन हमने कड़ी मेहनत की और हम इसके हकदार थे.'

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को तीसरे के दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 43 रन बनाए थे. उसने चौथे दिन की शुरुआत में ही कल के अविजित बल्लेबाज शुभम पुंडीर (27) और कप्तान पारस डोगरा (09) के विकेट गंवा दिए, लेकिन वंशज और समद ने बंगाल के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया और 55 रन की अटूट साझेदारी करके अपनी टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई.

बंगाल ने अपनी पहली पारी में 328 रन बनाए थे जिसके जवाब में जम्मू कश्मीर ने 302 रन बनाए। बंगाल हालांकि पहली पारी की मामूली बढ़त का फायदा नहीं उठा पाया और उसकी टीम दूसरी पारी में केवल 99 रन पर आउट हो गई

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com