Auqib Nabi, J&K vs Bengal Ranji Trophy Semi-Final: तेज गेंदबाज आकिब नबी के हरफनमौला खेल से जम्मू कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में बंगाल को हराकर फाइनल में जगह बना ली है. पहली बार जम्मू कश्मीर की टीम फाइनल में पहुंची है. मैच में 9 विकेट लेने वाले नबी ने जम्मू कश्मीर की पहली पारी में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 42 रन की पारी खेली जिससे बंगाल की टीम जम्मू कश्मीर पर बड़ी बढ़त हासिल करने में असफल रही थी. नबी के खेल ने भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी को फीका कर दिया. शमी ने जम्मू कश्मीर की पहली पारी में 22.1 ओवर में 90 रन देकर आठ विकेट लिये. बंगाल की पहली पारी में 328 रन के जवाब में जम्मू कश्मीर की पहली पारी 302 रन पर सिमटी.
- POTM in Quarter Final.
— Johns. (@CricCrazyJohns) February 18, 2026
- POTM in Semi Final.
AUQIB NABI - LEGEND OF JAMMU & KASHMIR. 🥇 🇮🇳 pic.twitter.com/vYgfO3af4e
पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले नबी ने दूसरी पारी में भी चार विकेट झटके जिससे बंगाल की टीम दूसरी पारी में महज 25.1 ओवर में 99 रन पर आउट हो गयी और जम्मू कश्मीर को जीत के लिए महज 126 रन का लक्ष्य मिला. लक्ष्य पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम ने चौथे दिन 4 विकेट खोकर जीत हासिल करने में सफल हो गई.
Right on the money! 👊
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 18, 2026
Watch Mohd. Shami give Bengal their first breakthrough of the morning!
Updates ▶️ https://t.co/QXyCuRHJ6e#RanjiTrophy | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/Vk3sQgq0tE
आकिब नबी रहे जीत के हीरो
'कश्मीर एक्सप्रेस' के नाम से जाने जाने वाले आकिब नबी 'स्विंग ऑफ सुल्तान' के नाम से विख्यात हो रहे हैं. सबसे ख़ास बात यह थी कि आकिब नबी आउटस्विंग और इनस्विंग गेंदों के बीच सहजता से बदलाव करते हैं जिससे बल्लेबाज उन्हें भांपने में असफल रहता है. यही कारण है कि बंगाल के खिलाफ मैच में उनकी गेंदबाजी ने कहर बरपा दिया. उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लिए 2019-20 में अपना पहला प्रथम श्रेणी मुकाबला खेला था. जहां डेब्यू मैच में ही वह झारखंड के खिलाफ पांच विकेट चटकाने में कामयाब रहे. इस आला प्रदर्शन के बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा और मौजूदा समय में जम्मू-कश्मीर टीम के अहम सदस्य हैं.
कौन हैं आकिब नबी?
आकिब नबी का जन्म चार नवंबर साल 1996 में जम्मू-कश्मीर के बारामूला सिटी में हुआ था. नबी की मौजूदा उम्र 28 साल है. वह दाएं हाथ के मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. आकिब करीब एक दशक से राष्ट्रीय स्तर पर अपने राज्य का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं.
इरफान पठान ने की जमकर तारीफ
How far Aquib nabi is from India call up?
— Irfan Pathan (@IrfanPathan) February 18, 2026
55 wickets this season far.
Full video on YT channel. pic.twitter.com/TtzQaWmge7
125-135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार
नबी की गति लगभग 125-135 किमी प्रति घंटा है, जो भले ही तेज़ न हो, लेकिन वह अपनी स्विंग, सटीकता से इसकी भरपाई कर देते हैं. बारामूला में जन्मे औकीब नबी इस बात का एक बेहतरीन उदाहरण हैं कि कड़ी मेहनत और धैर्य कैसे रंग ला सकता है. अगर वह इसी तरह प्रदर्शन करते रहे, तो जल्द ही चयनकर्ताओं उन्हें बडे़ मौके दे सकते हैं.
- 7/40 & 5/70 in Quarterfinal.
— Tanuj (@ImTanujSingh) February 18, 2026
- 5/87 & 4/36 in Semifinal.
- Won POTM in Quarterfinal.
- Won POTM in Semifinal.
AUQIB NABI DAR HAS BEEN JUST UNBELIEVABLE - WHAT A PLAYER FOR JAMMU & KASHMIR. 🙇♂️🌟 pic.twitter.com/8CvpuFdPup
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से आईपीएल में दिखेंगे.
आकिब नबी की गेंदबाजी का जादू आईपीएल में भी देखने को मिलेगा. आईपीएल में औकिब नबी को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 8.4 करोड़ की बड़ी बोली लगाकर खरीदा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं