विज्ञापन

लखनऊ KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण का नेटवर्क? STF रिपोर्ट में 19 हिंदू लड़कियों से रेप के दावे से हड़कंप

केजीएमयू में कथित लव जिहाद और धर्मांतरण नेटवर्क की जांच कर रही एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद मामला और गंभीर हो गया है. 

लखनऊ KGMU में लव जिहाद और धर्मांतरण का नेटवर्क? STF रिपोर्ट में 19 हिंदू लड़कियों से रेप के दावे से हड़कंप
KGMU में लव जिहाद का मामला सामने आया है.
  • उत्तर प्रदेश सरकार ने केजीएमयू में लव जिहाद और धर्मांतरण मामले की जांच के बाद विभागीय कार्रवाई का आदेश दिया है
  • एसटीएफ रिपोर्ट में इस्लामिक मेडिकोज नामक समूह के माध्यम से हिंदू लड़कियों को टारगेट करने की बात कही गई है
  • रिपोर्ट के अनुसार डॉ. रमीज ने 19 हिंदू लड़कियों से रेप करने का दावा किया था और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया

लखनऊ के केजीएमयू में  लव जिहाद और धर्मांतरण मामले की जांच कर रही एसटीएफ की रिपोर्ट सामने आने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार हरकत में आ गई है. यूपी के गृह विभाग ने एसटीएफ रिपोर्ट की कॉपी केजीएमयू प्रशासन को भेजते हुए विभागीय कार्रवाई करने को कहा है.

एसटीएफ रिपोर्ट के मुताबिक "इस्लामिक मेडिकोज" नाम से बने एक ग्रुप के जरिए हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जाता था. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस ग्रुप का संचालन व्हाट्सएप नेटवर्क, मैगजीन और बुकलेट के माध्यम से किया जाता था. इसके जरिए मेडिकल कॉलेजों में आने वाले नए मुस्लिम छात्रों को मजहबी तौर पर संगठित और प्रशिक्षित किया जाता था.

डॉ. रमीज को लेकर रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि केजीएमयू में रेजिडेंट डॉक्टर रहे डॉ. रमीज ने अपने एक दोस्त से मुलाकात के दौरान दावा किया था कि उसने 19 हिंदू लड़कियों से रेप किया है. एसटीएफ ने इस बात का भी उल्लेख किया है कि डॉ. रमीज को आरोपों के बाद गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. केजीएमयू ने भी उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की प्रक्रिया शुरू की थी.

कई मेडिकल कॉलेजों तक नेटवर्क होने का दावा

रिपोर्ट में कहा गया है कि "इस्लामिक मेडिकोज" नाम का यह नेटवर्क उत्तर प्रदेश के कई मेडिकल कॉलेजों में सक्रिय था. एसएनएमसी आगरा के पासआउट मो. कैफ तथा केजीएमयू के मो. एहसान, अमन मलिक, शदन शमीम, मो. अयान, मो. जहीर, मो. अमन और शाबिर खान समेत कई नामों का जिक्र किया गया है. रिपोर्ट के अनुसार इन लोगों के कई हिंदू महिला रेजिडेंट डॉक्टरों से नजदीकी संबंध रहे और उन्हें इस्लामिक विचारधारा से जोड़ने की कोशिश की गई.

12 लोगों के नाम और महिला प्रोफेसर का भी जिक्र

एसटीएफ रिपोर्ट में केजीएमयू में वर्तमान में कार्यरत 12 लोगों के नाम होने का दावा किया गया है जिन पर धर्म के आधार पर भेदभाव करने के आरोप हैं. रिपोर्ट में एक महिला प्रोफेसर का भी जिक्र है जिन पर "इस्लामिक मेडिकोज" से जुड़े लोगों को समर्थन देने का आरोप लगाया गया है.

यह भी पढ़ें | KGMU धर्मांतरण केस: STF जांच रिपोर्ट में डॉ. रमीज सहित 12 लोगों की पहचान, अब एक्शन पर नजर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
KGMU, Love Jihad, Lucknow News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com