विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर खेलें? तीसरे मैच से पहले बड़ा सवाल, आकाश चोपड़ा ने बताया मास्टरप्लान

तीसरा टी20 मंगलवार को वेलिंगटन मे खेला जाएगा. और उससे पहले ही सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी बात की है, तो वह वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग ऑर्डर को लेकर है. इस चर्चा में आकाश चोपड़ा ने भी अपनी राय रखी है

वैभव सूर्यवंशी किस नंबर पर खेलें? तीसरे मैच से पहले बड़ा सवाल, आकाश चोपड़ा ने बताया मास्टरप्लान
पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा और वैभव सूर्यवंशी

टीम इंडिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन में मंगलवार को खेले जाने वाले पांच मैचों की की सीरीज के तीसरे टी20 से पहले वैभव सूर्यवंशी का बैटिंग ऑर्डर दिग्गजों के बीच चर्चा में बना हुआ है? दूसरे मैच में चोटिल ईशान किशन की जगह XI का हिस्सा बने वैभव सस्ते में आउट हो गए, लेकिन उनकी नाकामी को पूर्व दिग्गजों और फैंस के एक वर्ग ने उनके क्रम से जोड़ दिया. यह बड़ा वर्ग इस बात से खासा नाराज था कि वैभव को पारी शुरू करने क्यों नहीं भेजा? बहरहाल, तीसरे टी20 से पहले अब यह सबसे बड़ा सवाल बन गया है. अलग-अलग मंचों पर पूर्व दिग्गज और फैंस के बीच खासी चर्चा जोर पकड़ रही है कि मंगलवार को वैभव किस नंबर पर खेलेंगे. इसी कड़ी में पूर्व ओपनर और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने इस पर अपनी  'आकाशवाणी' की है मतलब उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर इस बारे में डिटेल से बात की है.  चोपड़ा ने वैभव से पारी की शुरुआत कराने पर जोर देते हुए शुरुआत से ही इसके प्लस और प्रबंधन की इच्छा से भी जोड़ते हुए अपने विचार रखे हैं. 

'इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा'

आकाश ने वैभव को लेकर कहा, 'मैंने पिछले मैच में भी कहा था और इस बार भी कह रहा हूं कि आप उनसे पारी की शुरुआत  कराएं. मैं समझ सकता हूं कि आप कर रही अभिषेक और सैमसन की जोड़ी से कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहते. हम यह पहले भी सुन चुके हैं, लेकिन  न तो यह वर्ल्ड कप है और न ही विश्व कप अगले दो महीने में होने जा रहा है.' पूर्व ओपनर ने कहा, 'यहां आप खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं और टीम को आगे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. निश्चित तौर इससे अच्छा मौका नहीं ही मिलेगा.'

'ईशान के लौटने पर वैभव को जाना होगा'

उन्होंने कहा, 'वैसे भी हमने वैभव को इतने लंबे समय तक बेंच पर बैठा कर रखा है कि आप में हैरानी का भाव पैदा होता है कि अब उनका कॉन्फिडेंस कैसा होगा. अब उनकी फॉर्म तो गायब ही है क्योंकि वह सिर्फ नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे हैं. ऐसे में फॉर्म के साथ लंबी दोस्ती रखना थोड़ा मुश्किल है. अब जबकि ईशान किशन के चोटिल होने के बाद उन्हें खेलने का मौका मिल रहा है, तो मैं कह दूं कि चाहे वैभव कितना ही अच्छा कर रहे, ईशान के लौटने पर उन्हें बाहर जाना होगा. कोई विकल्प नहीं है.'

'लेफ्ट-राइट कॉम्बिनेशन बना रहेगा'

चोपड़ा ने कहा, 'ऐसे में मैं प्रबंधन ने विनती करता हूं कि आप उन्हें तीसरे मैच में ओपन करने दीजिए. मैं  सिर्फ इतना ही कहूंगा. अभिषेक शर्मा को आप नंबर-3 पर कर लो, जबकि संजू पारी की शुरुआत करें. ऐसे में लेफ्ट-राइट का कॉम्बिनेशन भी बना रहेगा क्योंकि ऐसा लगता है कि यह संयोजन प्रबंधन का दिल है और उनकी जिंदगी इस संयोजन के बिन नहीं चलती दिखाई देती. इस कॉम्बिनेशन से उनका भी मन रह जाएगा. वैभव आउट हो जाएंगे, तो अभिषेक लेफ्टी आ जाएंगे और अगर सैमसन आउट होते हैं, तो फिर आप देख  लीजिएगा क्या करना है. पिच पर दोनों लेफ्टी भी हैं, तो कोई दिक्कत वाली बात नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aakash Chopra, India, New Zealand, New Zealand Vs India 2026/27, India Vs New Zealand 2026, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com