भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) में इन दिनों नए चीफ सेलेक्टर को लेकर चर्चाएं काफी तेज हैं. माना जा रहा है कि भारतीय टीम के अगले चीफ सेलेक्टर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण हो सकते हैं. क्योंकि अजीत अगरकर का कार्यकाल आगामी सितंबर माह में समाप्त हो रहा है. उन्हें चीफ सेलेक्टर के पद पर पहली बार जुलाई 2023 में नियुक्त किया गया था. जारी साल में ही बीते जून माह तक के लिए उनकी नियुक्ति हुई थी. मगर बीसीसीआई ने आगामी दौरों और टीम के स्थायित्व को देखते हुए उनके कार्यकाल को तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया था. अब यह बढ़ा हुआ कार्यकाल सितंबर महीने में पूरा हो रहा है. खबरें ऐसी सामने आ रही हैं कि बोर्ड अब इनके कार्यकाल को आगे बढ़ाने में इच्छुक नहीं है. नया नाम जो निकलकर सामने आ रहा है. वह वीवीएस लक्ष्मण का है. बात करें लक्ष्मण के उन चार प्रमुख खूबियों के बारे में जो उनको नए चीफ सेलेक्टर बनाने की प्रबल दावेदार हैं, तो वह कुछ इस प्रकार हैं-
कद्दावर खिलाड़ियों में एक, मेन मैनेजमेंट में महारथी
वीवीएस लक्ष्मण का नाम देश के महान खिलाड़ियों में शुमार है. यही नहीं खेल के प्रति उनकी काफी अच्छी परख भी है. उनके बल्लेबाजी कौशल की चारों तरफ सराहना होती है. उन्हें प्रेशर सिचुएशन में कैसे टीम को आगे बढ़ाना है. बखूबी आता है. यहीं नहीं वह पिच रीड करने और मैच को बचाने के लिए रणनीति बनाने में भी माहिर हैं.
राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी हेड के रूप में पूरे सिस्टम की अच्छी समझ
वीवीएस लक्ष्मण राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में हेड के रूप में भी कार्य कर चुके हैं. जिससे उन्हें पूरे सिस्टम की अच्छी समझ है. मौजूदा समय में वह एनसीए के हेड हैं. उन्होंने मौजूदा कैप्टन शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को काफी करीब से बढ़ते हुए देखा है. इसलिए उन्हें सीनियर टीम को कैसे ले जाना है. बखूबी आता है.
बतौर कोच भारतीय टीम के साथ कर चुके हैं कई दौरे
वीवीएस लक्ष्मण भारतीय टीम के साथ बतौर हेड कोच भी कई दौरों पर जा चुके हैं. ऐसे में उन्हें टीम कल्चर के बारे में अच्छी जानकारी है. वह अच्छे से जानते हैं कि किस खिलाड़ी की क्या कमजोरी और मजबूत प्वाइंट है. ऐसे में वह परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सही तरीके से खिलाड़ियों का चुनाव कर सकते हैं.
विवाद से दूर-दूर तक नाता नहीं
सबसे अच्छी बात जो है. वह वीवीएस लक्ष्मण का छवि है. विवाद से उनका दूर-दूर तक कोई नाता नहीं है. चीफ सेलेक्टर की कुर्सी पर सबसे ज्यादा जरूरत इसी बात की होती है.
यह भी पढ़ें- नए फिल्डिंग कोच के आते ही ऋषभ पंत का बदला तेवर, पकड़ा सांस रोक देने वाला कैच, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं