प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के व्यक्तित्व और नेतृत्व को समझने के लिए उनके जीवन के कुछ ऐसे पहलू भी हैं, जिन्होंने उन्हें अंदर से गढ़ा. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक लक्ष्मणराव इनामदार उनके शुरुआती जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शकों में रहे. वडनगर में उनसे पहली मुलाकात के बाद मोदी संघ से जुड़े और राजनीति, संगठन तथा जनसेवा के कई महत्वपूर्ण पाठ उन्होंने लक्ष्मणराव से सीखे. मोदी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि लक्ष्मणराव के निधन के बाद उनकी सोच की प्रक्रिया एक तरह से "ऑटो-पायलट सिस्टम" पर चलने लगी.