Romario Shepherd: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (MI vs DC) मुकाबले का परिणाम चाहे कुछ भी हो, लेकिन अगले कुछ दिन ही नहीं, बल्कि इस पूरे टर्नामेंट में विंडीज ऑलराउंडर रोमोरियो शैफर्ड (Romario Shafford) के बल्ले से आखिरी ओवर में निकली "सुनामी" की चर्चा रहेगी, जिसके देखकर दिग्गजों ने दांत तले उंगली दबा ली, तो कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का मुंह खुला का खुला रह गया. निश्चित तौर पर शैफर्ड ने जैसी धुनाई दक्षिण अफ्रीकी पेसर एनरिच नॉर्किया की की, वह उन्हें अपने पूरे करियर में याद रहेगी. कुल मिलाकर शैफर्ड ने पारी के आखिरी ओवरों में 32 रन बटोरने में एक से एक प्रचंड शॉट लगाया, लेकिन जिस शॉट से उन्होंने पारी का समापन किया, वह पारी को स्पेशल बना गया.
रोमोरियो फिनिश्ड इन स्टाइल!
रोमारियो शैफर्ड ने नॉर्किया के ओवर में चार छक्के जड़े. पहला छक्का लांगऑन, दूसरा शफल हो होकर डीप-स्कवॉयर लेग के ऊपर से जड़ा, तो तीसरा छक्का लगभग बैकफुट से लांगऑफ के ऊपर से भेज दिया, लेकिन चौथे छक्के ने करोड़ों फैंस को धोनी की याद दिला दी क्योंकि रोमारियो ने यह शॉट लगभग नीचे से खोदते हुए लांग-ऑन और डीप मिडविकेट के इलाके से जड़ा. कुल मिलाकर करीब नब्बे सेकेंड तक चले इस ओवर में शैफर्ड ने पूरे स्टेडियम को अपने पंजे पर ला दिया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह स्ट्राइक-रेट तूफानी है!
शैफर्ड के बल्ले से निकली सुनामी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस विंडीज ऑलराउंर ने नाबाद 32 रन की पारी के लिए सिर्फ दस ही गेंद खेलीं. और इसमें उन्होंने तीन चौके और चार छक्के जड़े. और इस अंदाज से उन्होंने अपना स्ट्राइक-रेट 390.00 पहुंचा दिया. और यह अपने आप में बताने के लिए काफी है कि रोमारिया ने दिल्ली के बॉलरों की कितने कातिलाना अंदाज में धुनाई की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं