जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2024) में रविवार को अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में टीम हार्दिक की किस्मत बदलती दिख रही है. कम से कम पहली पाली के बाद तो ऐसा कहा जा सकता है. एक बार को लगा कि सूर्यकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) की वापसी करना मुंबई के लिए दुर्भग्यशाली रहा क्योंकि जब कप्तान हार्दिक पांड्या (39) छठे विकेट के रूप में आउट हुए, तो एक बार लगा कि इंडियंस बमुश्किल ही दो सौ का आंकड़ा छू पाएं, लेकिन फिर आखिरी ओवर में ऐसा हुआ कि दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में बैठे दिग्गज ही नहीं, बल्कि तमाम लोग हिलकर रह गए. और जो विंडीज के रोमारियो शैफर्ड (Romario Shepherd) ने कर दिखाया, वह दिल्ली की हार का सबब भी बन सकता है.
MI vs DC: सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई बदरंग तो सोशल मीडिया पर बरसे ऐसे मजाकिया मीम्स
रोमारियो का प्रहार, नॉर्किया तार-तार!
यूं तो टिम डेविड के प्रहारों से इंडियंस पारी का 19वां ओवर खत्म होने के बाद ही दो सौ का स्कोर पार कर चुके थे, लेकिन बीसवां ओवर आया, तो यह अपने आप में आंधी लेकर आया! शैफर्ड के बल्ले से ऐसी आंधी आई कि विकेटकीपिंग कर रहे दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत बस देखते रह गए. शुरुआत शैफर्ड ने पहली गेंद पर चौके से की, तो समापन छक्के से. कुल मिलाकर सभी गेंद शैफर्ड ने ही खेलीं. और इस ओवर में इस विंडीज ऑलाउंडर ने चार छक्के और दो चौके जड़ते हुए ओवर में 32 रन बटोर लिए.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिल्ली को महंगा न पड़ जाए यह प्रहार!
आखिरी ओवर में शैफर्ड ने दे-दनादन अंदाज में जो 32 रन बटोरे, निश्चित रूप से यह मैच में बड़ा अंतर पैदा कर सकते हैं. दिल्ली के लिए इस मुकाबले में 235 रन बनाना किसी भी लिहाज से आसान होने नहीं जा रहा. और अगर दिल्ली की पारी शैफर्ड के आखिरी ओवर में बनाए गए 32 रन के भीतर ही सीमित रह जाती है, तो चौंकाने वाली बात बिल्कुल भी नहीं होगी. कुल मिलाकर शैफर्ड की आखिरी ओवर की धुनाई ने मुंबई को मनोैज्ञानिक लाभ की स्थिति में पहुंचा दिया, जो बाद में हार्दिक पांड्या के चेहरे और ड्रेसिंग रूप की तस्वीरों से सहज समझा जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं