
CWG 2022 India Full Schedule: बर्मिंघम में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के चौथे दिन (Commonwealth Games 2022 Day 4 India Full Schedule) भी भारतीय खिलाड़ी शानदार परफॉर्मेंस कर गोल्ड जीतने की कोशिश करेंगे. आज चौथे दिन श्रीहरि नटराज पुरुषों की 50 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल में उतरेंगे. वहीं, हॉकी में भारतीय टीम शक्तिशाली इंग्लैंड के मुकाबला करने मैदान पर उतरेगी. मुक्केबाजी में अमित पंघाल और हुसामुद्दीन मोहम्मद जैसे बॉक्सर अपनी किस्मत आजमाने रिंग में उतरने वाले हैं. यानि आज भी भारतीय खिलाड़ी भारत को गोल्ड दिलाने की भरसक कोशिश करेंगे. देखें चौथे दिन पूरा शेड्यूलः
वेटलिफ्टिंग
पुरूषों का 81 किलो भार वर्ग मुकाबला: अजय सिंह (दोपहर दो बजे से)
महिलाओं का 71 किलो भार वर्ग: हरजिंदर कौर (रात 11 बजे से)
जूडो-करोटे में
पुरूषों का 66 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: जसलीन सिंह सैनी (दोपहर 2.30 से)
पुरूषों का 60 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: विजय कुमार यादव (दोपहर 2.30 से)
महिलाओं का 48 किलो क्वार्टर फाइनल: सुशीला देवी (दोपहर 2 . 30 से)
महिलाओं का 57 किलो एलिमिनेशन अंतिम 16: सुचिका टी (दोपहर 2 . 30 से)
तैराकी
पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6: साजन प्रकाश (दोपहर 3.51 बजे)
पुरूषों की 100 मीटर बटरफ्लाइ हीट 6: साजन प्रकाश (दोपहर 3.51 बजे)
टेबल टेनिस
पुरूष टीम सेमीफाइनल (रात 11.30 बजे से)
लॉन बॉल: महिला चार सेमीफाइनल (एक बजे से)
स्क्वाश
महिला एकल प्लेट क्वार्टर फाइनल: सुनयना कुरूविला (दोपहर 4 .30 से)
महिला एकल क्वार्टर फाइनल: जोशना चिनप्पा (शाम छह बजे से)
बॉक्सिंग
48 से 51 किलो अंतिम 16: अमित पंघाल (दोपहर 4 . 45)
54 से 57 किलो अंतिम 16: हुसामुद्दीन मोहम्मद (शाम छह बजे से)
75 से 80 किलो: आशीष कुमार (रात एक बजे से)
हॉकी
पुरूषों का पूल बी: भारत बनाम इंग्लैंड (रात 8.30 से)
साइकिलिंग
महिला कीरेन पहला दौर: त्रियक्षा पॉल, शशिकला अगाशे , मयूरी लुटे (शाम 6.30 से)
पुरूषों की 40 किमी प्वाइंट रेस क्वालीफाइंग: नमन कपिल, वी केंगलकुट्टी, दिनेश कुमार, विश्वजीत सिंह (शाम 6.52 से)
पुरूषों का 100 मीटर टाइम ट्रायल फाइनल: रोनाल्डो एल , डेविड बैकहम (रात 9.37 से)
महिलाओं की 10 किमी स्क्रैच रेस फाइनल: मीनाक्षी (रात 9.37 से)
तैराकी - पैरा-तैराकी:
पुरुषों की 50 मीटर फ्री स्टाइल S7 फ़ाइनल: निरंजन मुकुंदन और सुयश नारायण जाधव (12:46 AM)
स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं