TSBIE TS Inter 1st Year Result 2026 | तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026
TS Inter 1st Year Result 2026: तेलंगाना राज्य माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (टीएसबीआईई) द्वारा 12वीं का एग्जाम 25 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित कराया जाएगा. वहीं, प्रथम और द्वितीय वर्ष के टीएस इंटर रिजल्ट 2026 को अप्रैल 2026 के तीसरे सप्ताह में अपनी आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जारी किए जाने की उम्मीद है . छात्र अपने हॉल टिकट नंबर का उपयोग करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
टीएस इंटरमीडिएट 2026 के परिणाम में छात्र का नाम, कुल अंक, प्रत्येक विषय में प्राप्त अंक, ग्रेड/डिवीजन आदि जैसी जानकारी शामिल होगा. टीएस इंटरमीडिएट 2026 के परिणाम से संबंधित किसी भी प्रश्न के लिए, छात्र हेल्प डेस्क नंबर 04024655027 पर संपर्क कर सकते हैं.
आपको बता दें कि पिछले एकेडेमित सेशन में, बोर्ड ने 22 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12 बजे टीएस इंटरमीडिएट परिणाम 2025 जारी किया था.
TS Intermediate Result 2026: रिजल्ट का कर सकते हैं रि-इवैल्यूशन
टीएस इंटर परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड उन छात्रों के लिए टीएस इंटर सप्लीमेंट्री शेड्यूल की भी घोषणा करेगा, जो टीएस इंटर परीक्षा 2026 में पास नहीं हुए हैं. हालांकि, जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे. परिणाम जून 2026 में संभावित रूप से घोषित किए जा सकते हैं. हालांकि रिजल्ट जारी होते ही कंपार्टमेंट परीक्षा सहित सभी जानकारी दे दी जाएगी.
TS Inter Results 2026 Pass Percentage: पास होने के लिए चाहिए इतने नंबर
छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे. प्रैक्टिकल सबजेक्ट के लिए जिनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं (जैसे कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, आदि), छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.