TS Intermediate 2nd Year Result 2026 | TSBIE तेलंगाना बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026
TS Intermediate 2nd Year Result 2026 Date: तेलंगाना बोर्ड इंटर 1st-2nd ईयर का रिजल्ट हुआ जारी
TSBIE TS Inter Results 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) की ओर से फर्स्ट और सेकेंड इयर का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. अब आप आधिकारिक वेबसाइट tsbie.cgg.gov.in पर जाकर परिणाम चेक कर सकते हैं.
आपको बता दें कि छात्र ऑफिशियल वेबसाइट tgbie.cgg.gov.in के अलावा स्टूडेंट्स ndtv.in पर भी अपने परिणाम देख सकते हैं. ndtv.in के एजुकेशन पेज पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज डायरेक्ट लिंक से रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस परीक्षा में 9 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को मांगी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर या हॉल टिकट दर्ज करना होगा.
आपको बता दें कि पिछले शैक्षणिक सत्र में, बोर्ड ने 22 अप्रैल, 2025 को दोपहर 12 बजे टीएस इंटरमीडिएट परिणाम 2025 जारी किया था.
TS Inter 2nd Year Result 2026 | कैसे करें रिजल्ट चेक
तेलंगाना में कक्षा 11वीं और 12वीं में पढ़ रहे छात्र नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने टीएस इंटर 2026 के परिणाम देख सकते हैं
- आधिकारिक वेबसाइट https://tsbienew.cgg.gov.in/home.do पर जाएं.
- होमपेज पर 'टीएस इंटरमीडिएट परिणाम 2026 ' पर क्लिक करें.
- जनरल/वोकेशनल स्ट्रीम के लिए प्रथम वर्ष या द्वितीय वर्ष के टीएस इंटर परिणाम 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- दिए गए फील्ड में हॉल टिकट नंबर और जन्मतिथि भरे और फिर सबमिट बटन पर क्लिक करें
- तेलंगाना इंटरमीडिएट 2026 के परिणाम स्क्रीन पर खुलेंगे. इसका स्क्रीनशॉट या प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लीजिएगा.
Telangana TS Intermediate Result 2026 | रिजल्ट का कर सकते हैं रि-इवैल्यूशन
टीएस इंटर परीक्षा परिणाम 2026 में छात्र का नाम, मार्क्स, हॉल टिकट नंबर, योग्यता स्थिति आदि शामिल होंगे. टीएस इंटर परिणाम घोषित होने के बाद, बोर्ड उन छात्रों के लिए टीएस इंटर सप्लीमेंट्री शेड्यूल की भी घोषणा करेगा, जो टीएस इंटर परीक्षा 2026 में पास नहीं होंगे. हालांकि, जो छात्र अपने परिणामों से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपने परिणामों के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे.
TSBIE TS Inter Results 2026: पास होने के लिए चाहिए इतने मार्क्स
छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.प्रैक्टिकल विषयों के लिए जिनमें थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों शामिल हैं (जैसे कि फिजिक्स, केमेस्ट्री, बायोलॉजी, आदि), छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में अलग-अलग न्यूनतम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे.
Latest Board Results Stories
-
TS Inter Result 2026 : तेलंगाना बोर्ड ने इंटर 1st-2nd ईयर के रिजल्ट किए जारी, इस तरह से करें चेक
- Edited by: रितु शर्मा
- Education
- अप्रैल 12, 2026 13:14 pm IST
तेलंगाना बोर्ड ऑफ़ इंटरमीडिएट एजुकेशन (TGBIE) ने इंटरमीडिएट पहले और दूसरे साल 2026 के नतीजे आज जारी कर दिए हैं. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
-
TS Inter Result 2026 : TGBIE 1st and 2nd Year Result जल्द होगा जारी
- Written by: Arti Mishra
- Education
- अप्रैल 10, 2026 11:52 am IST
TGBIE Inter Result 2026: तेलंगाना बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (Telangana Board of Intermediate Education) जल्द TS Inter 1st और 2nd ईयर के रिजल्ट जारी करेगा.