दिल्ली से सटे नोएडा (Noida) के बहलोलपुर में आज भीषण आग लग गई. इससे दो छोटे बच्चों की मौत हो गई. बहलोलपुर की कई झुग्गियों में भीषण आग लगी. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं. फायर कर्मियों द्वारा आग बुझने के प्रयास किए जा रहे हैं. नोएडा के थाना फेस 3 इलाके में आग लगने की यह घटना हुई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृत दोनों बच्चों के परिवार को चार लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की है.
नोएडा फेस-3 के बहलोलपुर में झुग्गियों में आग लगने से दो छोटे बच्चों की मौत हो गई है. उनकी आग में झुलसने से मौत हुई है. पुलिस के मुताबिक ऐसा लगता है बच्चे सो रहे थे, इसी दौरान हादसा हुआ. मृत बच्चों की पहचान नहीं हो पाई है. बच्चों की उम्र दो से तीन साल के बीच है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पिछले 1 घंटे से नोएडा सेक्टर 63 के पास बहलोलपुर गाँव में भयानक आग लगी हुई है।
— Abhinav Yadav (@AbhinavYadav26) April 11, 2021
फायरब्रिगेड की गाड़ी अभी तक नहीं पहुंची!! @noidapolice @Uppolice pic.twitter.com/TsufCwdOdZ
Fire infront of gaur city Maine gate @PANKAJPARASHAR_ @aviral_sunil @mayank_tawer @NaveenBhati_ @siddharth2596 @NoidaMediaClub @Dkumarchandel pic.twitter.com/0sig3WXC2d
— Media connect Residents initiative of noida extn (@Mediaconnect3) April 11, 2021
बहलोलपुर गांव नोएडा के फेज 3 इलाके में आता है. यहां बड़ी संख्या में झुग्गियां हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं