विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2019

अब मुम्बई में सड़क पर गाड़ी पार्क करना पड़ेगा बहुत महंगा, जानिए- कितना होगा जुर्माना

बृहन्मुम्बई महानगर पालिका (बीएमसी) ने अब गलत जगह पार्क गाड़ियों से एक हजार से 10 हजार तक का दंड वसूलने का फैसला लिया

अब मुम्बई में सड़क पर गाड़ी पार्क करना पड़ेगा बहुत महंगा, जानिए- कितना होगा जुर्माना
बृहन्मुम्बई महानगरपालिका ने मुंबई में सड़कों पर पार्किंग रोकने के लिए भारी जुर्माना वसूलने का फैसला लिया है.
  • मुम्बई में 146 स्थानों पर बीएमसी के सार्वजनिक पार्किंग स्थल
  • पार्किंग स्थल के एक किलोमीटर के दायरे में रोड पर 'नो पार्किंग'
  • शहर के प्रमुख चौराहों पर भी वाहन पार्क करने पर लगेगा दंड
मुंबई:

मुम्बई में सड़क के किनारे पार्क होने वाली गाड़ियों से होने वाली ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए बीएमसी ने अब गलत जगह पार्क गाड़ियों से एक हजार से 10 हजार तक का दंड वसूलने का फैसला लिया है.

बीएमसी के मुताबिक मुम्बई में 146 जगहों पर बीएमसी के सार्वजनिक पार्किंग स्थल हैं. इन स्थानों पर 34 हजार 808 गाड़ियां पार्क हो सकती हैं. इसलिए इन पार्किंग स्थलों से एक किलोमीटर दूर तक के इलाके की सड़कों को नो पार्किंग जोन बनाया जाएगा. इन सड़कों पर पार्क होने वाली गाड़ियों से एक हजार से लेकर 10 हजार तक का दंड वसूला जाएगा.

मुंबई में वाहनों की टोइंग करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने लागू किए नए नियम

यह आदेश सात जुलाई से लागू होगा. बीएमसी के मुताबिक इसके अलावा महत्वपूर्ण चौराहों पर भी यह नियम लागू होगा. इससे मुम्बई में सड़क पर ट्रैफिक कम करने में आसानी होगी.

बारिश में इस बार मुंबई के लोगों को होगी परेशानी, BMC ने 29 फुट ओवर ब्रिज तोड़ने का दिया है आदेश

VIDEO : मुंबई ट्रैफिक पुलिस कैशलेस, कार्ड से जुर्माना वसूली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Penalty On Road Side Parking, Mumbai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com