विज्ञापन
This Article is From Aug 13, 2017

ओडिशा में वैन पलटने से पांच मजदूरों की मौत, 12 घायल

ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को एक वैन के पलट जाने से उसमें सवार तीन महिला खेतिहर मजदूरों समेत पांच की मौत हो गई.

Also Read in
ओडिशा में वैन पलटने से पांच मजदूरों की मौत, 12 घायल
प्रतीकात्मक चित्र
बारीपादा (ओडिशा): ओडिशा के मयूरभंज जिले में रविवार को एक वैन के पलट जाने से उसमें सवार तीन महिला खेतिहर मजदूरों समेत पांच की मौत हो गई, जबकि बारह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. उडाला पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक रतिकांत गिरि ने बताया कि पिक-अप वैन बाइसिंग इलाके से खेतिहर मजदूरों को ले जा रही थी.

यह भी पढ़ें : ओडिशा में घर में लगी आग से होटल मालिक के परिवार के चार लोगों की मौत

उडाला की तरफ आगे बढ़ने पर ड्राइवर ने वैन का नियंत्रण खो दिया और वह दमाशाही के पास पलट गई. पुलिस ने बताया कि घायलों का उडाला के अस्पताल में इलाज चल रहा है.

VIDEO : एनएच-24 पर भीषण सड़क हादसा
इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद वैन चालक घटनास्थल से फरार हो गया.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com