विज्ञापन

4 मई के बाद जहांगीर खान को जेल में डालेंगे, पुष्पा को हम झुका के रहेगा...NDTV से फाल्टा के बीजेपी उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर री‑पोल को लेकर सियासत तेज हो गई है. BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत करते हुए TMC पर चुनाव हाईजैक करने और 150 से ज्यादा बूथों पर अनियमितताओं का आरोप लगाया है.

  • बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग ने री-पोल कराने का फैसला लिया, जिसे बीजेपी उम्मीदवार ने स्वागत किया
  • बीजेपी के देबांग्शु पांडा ने तृणमूल कांग्रेस पर चुनाव हाईजैक करने और मतदाताओं को धमकाने का गंभीर आरोप लगाया
  • फाल्टा क्षेत्र के करीब एक सौ पचास बूथों पर चुनावी अनियमितताओं की शिकायत चुनाव आयोग को दी गई है

पश्चिम बंगाल का चुनाव महज वोटिंग तक सीमित नहीं रहा बल्कि युद्ध के रणभूमि में तब्दील हो गया है. बीजेपी के फेवर में दिख रहे एग्जिट पोल अनुमानों ने राज्य में तनातनी और बढ़ा दी है. इस बीच पश्चिम बंगाल की फाल्टा विधानसभा सीट को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) के फाल्टा से उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने चुनाव आयोग (ECI) द्वारा फाल्टा सीट पर री‑पोल (पुनर्मतदान) कराए जाने के फैसले का स्वागत किया है. देबांग्शु पांडा ने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत में कहा कि चुनाव आयोग का यह फैसला जरूरी था और इससे लोकतंत्र मजबूत होगा.

TMC पर चुनाव हाईजैक करने का आरोप

देबांग्शु पांडा ने आरोप लगाया कि इससे पहले भी टीएमसी (तृणमूल कांग्रेस) के लोगों ने चुनावों को हाईजैक किया है और इस बार भी वही किया गया. उन्होंने कहा कि फाल्टा में बीजेपी के चुनाव चिह्नों पर टेप चिपकाया गया, साथ ही स्याही और खुशबू का इस्तेमाल कर मतदाताओं को डराने‑धमकाने की कोशिश की गई. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो भी भाजपा के पक्ष में वोट देता था, उसे धमकाया गया. BJP उम्मीदवार ने दावा किया कि फाल्टा विधानसभा क्षेत्र के करीब 150 बूथों पर गंभीर अनियमितताएं हुईं, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई.

ये भी पढ़ें : CPM का गढ़ रही फाल्टा सीट अब TMC का किला, जहांगीर ही नहीं ममता के भतीजे अभिषेक के लिए भी साख पर सवाल

जहांगीर खान पर धमकाने के आरोप

उन्होंने कहा कि इन घटनाओं को लेकर पार्टी ने सबूतों के साथ आयोग के सामने अपना पक्ष रखा. देबांग्शु पांडा ने खुली चुनौती देते हुए कहा कि वह टीएमसी और जहांगीर खान को चुनौती देते हैं कि इस बार वे यह चुनाव एक लाख वोटों के अंतर से जीतेंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि जहांगीर खान और इसराफिल चौकीदार ने इलाके में लोगों को धमकाया और डर का माहौल बनाया. देबांग्शु पांडा ने यह भी कहा कि 4 मई के बाद जहांगीर खान को जेल में डाला जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि जहांगीर खान के लोग इलाके में गुंडागर्दी करते हैं और अब यह सब खत्म किया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि जो लोग डर और दबाव की राजनीति कर रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

री‑पोल के बाद फाल्टा में सियासी माहौल गरम

BJP उम्मीदवार के इन आरोपों और चुनाव आयोग के री‑पोल के फैसले के बाद फाल्टा सीट पर राजनीतिक माहौल और अधिक गरमा गया है। आने वाले दिनों में यहां सियासी टकराव और तेज होने की संभावना जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें : तीन सुरक्षा घेरे, QR कोड से एंट्री... बंगाल में काउंटिंग सेंटरों की ऐसी सुरक्षा, परिंदा भी नहीं मार पाएगा पर

लेखक के बारे में
img
रमन राय
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Falta Repoll, BJP Candidate Debangshu Panda, West Bengal Elections, ECI Repoll Decision, TMC Election Allegations
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com