विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2018

कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ता पर छेड़खानी का केस दर्ज

दिल्ली में कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल में काम करने वाले चिराग पटनायक के खिलाफ एक लड़की ने की शिकायत

कांग्रेस की सोशल मीडिया सेल के कार्यकर्ता पर छेड़खानी का केस दर्ज
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पीड़ित लड़की कांग्रेस का ट्विटर हैंडल @INCINDIA चलाती थी
  • लड़की ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर मेल भेजकर की शिकायत
  • चिराग पटनायक पर अनैतिक हरकतें करने का आरोप लगाया
नई दिल्ली: कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में काम करने वाले चिराग पटनायक पर दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में छेड़खानी का केस दर्ज किया गया है. सोशल मीडिया सेल में काम करने वाली एक लड़की की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है.

पीड़ित लड़की कांग्रेस के ट्विटर हैंडल @INCINDIA को चलाने का काम करती थी.पीड़ित लड़की ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक को मेल भेजकर इस घटना की शिकायत की है. लड़की ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भेजे गए मेल में कहा है कि काम के दौरान, कई बार दिव्या स्पंदन के सहयोगी, चिराग पटनायक ने अपनी अनैतिक हरकतों से, मेरी गरिमा और निजता का उल्लंघन किया.

VIDEO : बीजेपी नेता के बेटे पर छेड़खानी का आरोप

पीड़ित लड़की ने मेल में लिखा है कि वह कांग्रेस के सोशल मीडिया सेल में दूसरी बार जुड़ी थी और इस बार का कार्यकाल बहुत पीड़ादायक रहा है. पीड़ित लड़की ने आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है. दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए शिकायत तुरंत ज्वाइंट कमिश्नर को भेज दी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Congress Social Media Cell
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com