विज्ञापन
This Article is From Sep 02, 2019

दिल्ली : कार चालक की दुस्साहसिक हरकत, भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, देखें - VIDEO

उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन में कार सवार युवकों को छेड़छाड़ करने पर रोका तो गाड़ी भीड़ पर चढ़ा दी

दिल्ली : कार चालक की दुस्साहसिक हरकत, भीड़ में घुसा दी तेज रफ्तार कार, देखें - VIDEO
प्रतीकात्मक फोटो.
  • कार की टक्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया
  • पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया
  • कार और उसके चालक का पता नहीं लगा पाई पुलिस
नई दिल्ली:

उत्तर पश्चिमी दिल्ली के मॉडल टाउन स्थित गुप्ता मार्केट में रविवार को रात में एक कार चालक की हरकत का भयानक वीडियो सामने आने आया. वीडियो में एक काले रंग की लग्जरी कार ने सात-आठ लोगों को टक्कर मार दी. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग काले रंग की लग्जरी गाड़ी को घेरकर खड़े हुए हैं. गाड़ी भीड़ से निकलते हुए आगे बढ़ती है और कुछ ही दूरी पर आगे बढ़ने पर कार चालक गाड़ी को तेजी से बैक करता है जिससे गाड़ी की चपेट में सात-आठ लोग आ जाते हैं.

गुस्साई भीड़ गाड़ी के ऊपर चढ़कर गाड़ी को तोड़ने की कोशिश करता है लेकिन काले रंग की लग्जरी कार सवार युवक गाड़ी को तेजी से भगा कर ले जाता है. वीडियो में काली लग्जरी गाड़ी लोगों को टक्कर मार रही है. दरअसल इस कार में सवार युवक एक लड़की के साथ छेड़खानी कर रहे थे. इसी वजह से लोगों की भीड़ ने गाड़ी सवार को घेरकर रखा था. जैसे ही गाड़ी सवार को रास्ता मिला वह भागने की कोशिश करने लगा. कुछ दूर जाते ही वापस गाड़ी को तेजी से बैक करके लाया, जिसकी चपेट में 7-8 लोग आ गए.

दिल्ली पुलिस का कहना है की एक व्यक्ति को गंभीर चोट आई है जिनकी एमएलसी करवाई गई है. पुलिस ने बताया की घायल कमल को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.

दिल्ली पुलिस ने वीडियो और चश्मदीदों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मॉडल टाउन पुलिस थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 279 और 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. लेकिन अभी तक न तो पुलिस इस गाड़ी के नंबर तक पहुच पाई है न ही गाड़ी चालक तक.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Car Driver, Audacious Act
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com