Maharashtra Coronavirus: महाराष्ट्र के पुणे (Pune) में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. राज्य सरकार ने स्थानीय महानगर पालिका के साथ मिलकर तीन जंबो फैसिलिटी बनाने का निर्णय लिया है. इसके लिए पुणे महानगरपालिका को 300 करोड़ रुपये खर्च करने हैं. पर बीजेपी शासित पुणे महानगरपालिका का कहना है कि उसके पास पैसे नहीं हैं.
पुणे में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे गुरुवार को पुणे पहुंचे. उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की. बैठक में तय किया गया कि कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए तीन जंबो सेंटर बनाए जाएंगे जिसके लिए पुणे महानगर पालिका, पुणे-पिम्परी महानगरपालिका, PMRDA और राज्य सरकार 300 करोड़ रुपये खर्च करेगी. लेकिन पुणे महानगर पालिका के महापौर ने बताया कि अब उनके पास पैसे नहीं हैं और वे पहले ही काफी रुपये खर्च कर चुके हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पुणे के महापौर मुरलीधर मोहोल ने कहा कि ''पुणे महानगर पालिका ने पहले से ही ढाई सौ से तीन सौ करोड़ रुपये खर्च किए हैं. हमारे पास भी बजट की कमी है. मैंने मुख्यमंत्री से यह बात कही है कि इस बजट पर राज्य सरकार को ध्यान देना चाहिए.''
पुणे के अस्पताल में सामने आया देश का पहला मां-बेबी कोविड ट्रांसमिशन मामला
पुणे के एक अगस्त के आंकड़ों के अनुसार यहां 91930 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं. इससे अब तक 2175 लोगों की मौतहो चुकी है. पिछले कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री न बैठक में मृत्यु दर और संक्रमण को कम करने के लिए सभी प्रतिनिधियों से सहयोग करने की बात कही. उन्होंने आपातकालीन हालात में लोगों के हित में निर्णय लेने की अपील की.
पुणे महानगर पालिका में बीजेपी सत्ता में है और महापौर के उक्त बयान को राजनैतिक तौर पर भी देखा जा रहा है. कांग्रेस ने बीजेपी पर राजनीति करने का आरोप लगाया है. कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि ''जब मुंबई में कुछ होता है तो बीएमसी ज़िम्मेदार और पुणे में कुछ होता है तो महाराष्ट्र सरकार ज़िम्मेदार कैसे? ऐसे समय में ज़रूरत है कि राजनीति न की जाए और साथ में काम किया जाए.''
पुणे के रहने वाले शंकर कुराडे पहनते हैं सोने का मास्क, कीमत 2 लाख के पार
जिस तरह से पहले दिन से ही महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले सबसे ज़्यादा बने हुए हैं, उसे देखते हुए ज़रूरत है कि राज्य सरकार और विपक्ष दोनों एक साथ काम करें ताकि कोरोना पर काबू पाया जा सके.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं